– 60 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ 02 युवक गिरफ्तार, 6 लाख से अधिक का मश्रुका जब्त
– एक मोटर साईकल और मोबाईल भी किया जब्त
जावरा। जिले में एसपी अमित कुमार द्वारा चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरूद्ध जारी अभियान के तहत जावरा शहर पुलिस को सफलता मिली हैं। पुलिस ने 60 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी रजनीगंधा के पाउच में एमडी भरकर बेचते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोटर साईकल, मोबाईल व एमडी सहित करीब 6 लाख से अधिक का मश्रुका जप्त किया हैं।
एएसपी राकेश खाखा और सीएसपी दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन में शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रसिंह जादौन के नेतृत्व में सउनि सगीर खान थाना जावरा शहर द्वारा अपनी टीम के साथ मुखबीर सुचना पर 14 जून की रात में उज्जैन बायपास मीणापुरा तिराहा जावरा से आरोपी उमर पिता पुत्तन खां घोडीवाला जाति शेख मकसूदी मुसलमान (36) निवासी ऊंटखाना जावरा व हफीज पिता मेहमुद जाति पठान मुसलमान (23) निवासी सागर पेशा जावरा को अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स 60 ग्राम किमती 06 लाख रुपये व एक लाल काले रंग की नई हिरो एचएफ डिलक्स मोटर साईकिल बिना नम्बर प्लेट किमती 90 हजार रुपये करीब व एक किपेड मोबाईल किमती 500 रुपये के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों पर एनडीपीएस की धारा- 8/22 के प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया हैं।
रजनीगंधा के पाऊच में भरकर बेचते थे आरोपी –
आरोपीयों से पुछताछ करने पर बताया कि वे उक्त मादक पदार्थ रजनीगंधा के पाऊच मे भरकर विक्रय करते थे। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया हैं। आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ खरीदने व बेचने को लेकर पुछताछ जारी हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक प्लास्टिक थैली मे भरा मादक पदार्थ 60 ग्राम एमडी ड्रग्स किमती 6 लाख रुपए, एक मोटर साईकिल बिना नम्बर प्लेट किमती 90 हजार रुपए तथा एक की-पेड मोबाईल फोन किमती 500 रुपये सहित कुल 6 लाख 90 हजार 500 रुपये का मश्रुका जप्त किया हैं।
इनकी भूमिका रही सराहनीय –
अवैध मादक पदार्थ की तस्करी मामले में निरीक्षक जितेन्द्रसिंह जादौन, सउनि. सगीर खान, प्रधान आरक्षक जाकिर खान, अजय कुमार दुबे, मृदंग सातपुते, आरक्षक राधेश्याम चौहान, यशवन्त जाट, राजेश पंवार, रामप्रसाद मीणा, सुरेन्द्रपालसिंह सिसौदिया, राजेश परिहार, नारायणसिंह, सुगडसिंह, देवेन्द्र शर्मा, मोहित नोगिया, विष्णुसिह एवं सायबर सेल रतलाम की सराहनीय भुमिका रही।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

