– जावरा विधानसभा के शासकीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ती पत्र और गिफ्ट भेंट किए
जावरा। विधानसभा क्षैत्र के 52 शासकीय स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों जिन्होने 2025 की हाई स्कूल व हायर सेकेण्डरी स्कूल की परीक्षा में 81 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए उन्है सम्मानित करने शहर के खाचरौद नाका स्थित राठौर धर्मशाला पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिला पंचायत सदस्य राजेश भरावा ने अपना जन्मदिन अनुठे रुप में मनाते हुए अपने जन्मदिन पर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान देकर जन्मदिन मनाया।
प्रतिभा सम्मान समारोह में अतिथि के रुप में एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय, विकास खंड शिक्षा अधिकारी जावरा ज्योति पटेल, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी पिपलोदा अभिषेक यादव उपस्थित रहे। प्रतिभा सम्मान समारोह का शुभारंभ लता मंगेशकर म्यूजिक एकेडमी के छात्र की गज़ल से हुआ। जिला पंचायत सदस्य राजेश भरावा ने कहा कि जन्मदिन पर अपने ही नाम का केक काटने की प्रथा को बंद करना चाहिए, मुझे ऐसे प्रतिभावान छात्रों का सम्मान कर अभिभूत हुं जो ग्रामीण क्षेत्र में शासकीय स्कूल के साथ आपने माता पिता का नाम रोशन कर रहे हैं। एसडीओपी संदीप मालवीय ने कानून के बारे में छात्र छात्राओं को जानकारी दी और विश्वास दिलाया कि पुलिस हमेशा छात्रों के साथ है जब भी आपको आवश्यकता हो हमारे कार्यालय दरवाजे हमेशा आपके साथ है। विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने भी छात्र छात्राओं का उत्साह वर्धन किया।
81 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वालों को किया सम्मानित –
सम्मान समारोह में जावरा विधानसभा क्षेत्र के समस्त शासकीय विद्यालय को सम्मिलित किया गया। इसमें दसवीं और बारहवीं में 81 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया और सिंदूर रक्त समिति के सदस्य का ओर विधानसभा क्षेत्र के समाज सेवी जो नि:शुल्क गरीब वर्ग के छात्रों को पढ़ाते हैं। जगदीश यादव को विशिष्ट समाज सेवा का प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन में सामाजिक संस्था के लोगों ने भी छात्र छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। सम्मान समारोह में विधानसभा क्षेत्र के वीरेंद्रसिंह सोलंकी, एडवोकेट वरूण श्रोत्रिय, नितिराजसिंह, पिपलौदा जनपद अध्यक्ष योगेंद्र सिंह सोलंकी, दिलीपराव मंडलोई, मनोहरलाल शर्मा, जनपद सदस्य दिनेश कुमावत, राधेश्याम जाट, गोपाल चौहान, गोरधनलाल, पप्पू चारोडिय़ा, कान्हा हाडा, लोकेश विजवा, राहुल शर्मा और समस्त समर्थकों ने आकर आयोजन में शामिल होकर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की।




Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

