– युवाओं-महिलाओं ने रक्तदान कर रचा मानवता का उदाहरण
जावरा। श्री माधव गौशाला, ग्राम मुंडलाकला में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के पावन अवसर पर स्वर्गीय मदनलाल जी नाहर एवं श्रीमती संगीता जी नाहर की पुण्य स्मृति में एक प्रेरणादायी सामाजिक सेवा कार्यक्रम संपन्न हुआ। बड़ावदा सेवा में रक्तदान संस्था द्वारा सिविल अस्पताल रतलाम के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 51 यूनिट रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।
शिविर में गांव के युवाओं के साथ-साथ मातृशक्तियों की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली, जिसने इस आयोजन को और भी प्रेरणादायी बना दिया। सेवा, संवेदना और संस्कारों के इस संगम ने भागवत कथा के आध्यात्मिक वातावरण को सामाजिक दायित्व से जोड़ते हुए एक नई मिसाल कायम की। इस अवसर पर बड़ावदा सेवा में रक्तदान संस्था के संस्थापक प्रवीण व्यास, संरक्षक शेखर नाहर, शिविर संचालक सुदीप भारती, शाखा प्रबंधक बालाराम सेन, गौशाला संचालक एवं ग्रामीणजन बबलू राजपूत, मंगल पटेल, मंगल पाटीदार, ताराचंद पाटीदार, महेश पाटीदार सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जो किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। ग्राम मुंडलाकला के नागरिकों द्वारा दिखाई गई यह सहभागिता न केवल समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी को दर्शाती है, बल्कि आने वाली पीढय़िों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

