– खेल गुरु व्ही. पी. रिछारिया की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जावरा में भव्य आयोजन
– विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक
जावरा। जिला बास्केटबॉल संघ द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली प्रतिष्ठित महामालव बास्केटबॉल प्रतियोगिता इस वर्ष भी पूरे उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित की जाएगी।
संघ सचिव विजय पामेचा ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल गुरु व्ही. पी. रिछारिया द्वारा लगभग 44 वर्ष पूर्व प्रारंभ की गई इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता का यह 45वां संस्करण होगा, जो 24 से 26 जनवरी तक जावरा में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन की रूपरेखा तय करने हेतु संघ अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संघ के पदाधिकारी, कोच एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। बैठक में प्रतियोगिता के सफल संचालन, खिलाडिय़ों की सुविधाओं तथा आयोजन को और अधिक भव्य बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
विधायक ने बढ़ाया खिलाडिय़ों का उत्साह –
विधायक डॉ. पांडेय ने खिलाडिय़ों से सीधा संवाद कर उनका उत्साह बढ़ाया और कहा कि जावरा को खेलों के क्षेत्र में एक पहचान दिलाने के लिए ऐसे आयोजनों की निरंतरता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संकेत दिए कि आने वाले समय में जावरा में राष्ट्रीय स्तर की बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन भी संभावित है, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को बड़ा मंच मिल सकेगा। बैठक में डॉ. सी. एम. मेहता, चंद्र प्रकाश औसतवाल, अरुण संघवी, विनोद चौरसिया, सुमित रिछारिया, प्रशिक्षक अपार सिंह गंभीर, मनुदेव सिंह चंद्रावत, मुकेश केथवास, रविंद्र सिंह सिसोदिया, दीपशी ठक्कर, अभिषेक पावेचा, युवराज सिंह चंद्रावत सहित अनेक पदाधिकारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

