• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026

रतलाम पुलिस की कार्रवाई : 5 एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और ईको कार जब्त

September 5, 2026
Facebook Twitter Instagram
Sunday, September 6
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»28 को जावरा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शक्ति-प्रदर्शन, किसानों को सीधा लाभ और मालवा के गांधी को सम्मान
जावरा

28 को जावरा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शक्ति-प्रदर्शन, किसानों को सीधा लाभ और मालवा के गांधी को सम्मान

EditorBy EditorDecember 26, 2025No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– भगत सिंह कॉलेज मैदान से सिंगल क्लिक में किसानों को भावांतर भुगतान                                                                                                         – सुजापुर पहाड़ी पर डॉ. लक्ष्मी नारायण पांडेय की प्रतिमा का अनावरण व उद्यान का लोकार्पण
जावरा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 28 दिसंबर को होने वाला जावरा दौरा अब केवल एक प्रशासनिक कार्यक्रम नहीं बल्कि किसानों, विचारधारा और राजनीतिक संदेश — तीनों का संगम बनने जा रहा है। जिले में इसे लेकर व्यापक प्रशासनिक और राजनीतिक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।
किसानों को सीधा लाभ सिंगल क्लिक से –
भगत सिंह कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेशभर के हजारों किसानों के खातों में भावांतर भुगतान योजना की राशि सीधे ट्रांसफर करेंगे। इससे हजारों किसानों को एक साथ आर्थिक राहत मिलेगी और सरकार की किसान-हितैषी नीति का सार्वजनिक प्रदर्शन होगा।
सुजापुर पहाड़ी पर होगा मालवा के गांधी को नमन –
मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर बाराखेड़ा हेलीपेड पर उतरेगा, जहां से वे सीधे सुजापुर पहाड़ी पहुंचेंगे। यहां वे मालवा के गांधी कहे जाने वाले पूर्व सांसद स्व. डॉ. लक्ष्मी नारायण पांडेय की भव्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके साथ ही प्रतिमा के समीप निर्मित उद्यान का भी लोकार्पण किया जाएगा।
‘युग पुरुष बाउजी’ पुस्तक का विमोचन –
इस अवसर को ऐतिहासिक बनाते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव डॉ. लक्ष्मी नारायण पांडेय के जीवन और संघर्ष पर आधारित पुस्तक ‘युग पुरुष बाउजी’ का भी विमोचन करेंगे। यह कार्यक्रम मालवा की राजनीतिक और वैचारिक विरासत को सम्मान देने के रूप में देखा जा रहा है।
प्रशासन हाई अलर्ट मोड में –
मुख्यमंत्री के जावरा दौरे को लेकर प्रशासन भी अलर्ट मोड पर हैं। शुक्रवारको कलेक्टर मिशा सिंह द्वारा हेलीपेड, कार्यक्रम स्थल और पार्किंग क्षेत्रों का निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है। हितग्राहियों की सुचारू आवाजाही, बसों की कलर कोडिंग, स्वास्थ्य स्टाफ की तैनाती और विभागीय प्रदर्शनियों की तैयारी प्रशासनिक गंभीरता को दर्शा रही है। निरीक्षण के दौरान एडीएम वैशाली जैन, एसडीएम सुनिल जायसवाल, तहसीलदार जावरा पारस वैश, तहसीलदार पिपलौदा देवेन्द्र दानगढ़, नायब तहसीलदार वैभव जैन, सीईओ बलवंत नलवाया, सीएमओ राहुल शर्मा, एसडीओ पीएचई इरफान अली सहित जिला प्रशासन व स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी मौजुद रहे। विधायक भी जुटे तैयारियों में –
मध्यप्रदेश के वरिष्ठ विधायकों में शामिल जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय भी मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियों में जुटे हैं। विधायक ने शुक्रवार को भी सभा स्थल से लेकर हेलीपेड़ की तैयारियों का जायजा लिया, तो सुजापुर में होने वाले प्रतिमा अनावरण व लोकापर्ण की तैयारियों को अंतिम रुप देने पहुंचे।
राजनीतिक रूप से भी बेहद अहम दौरा –
लगातार टलते आ रहे जावरा दौरे के बाद अब मुख्यमंत्री का आना क्षेत्रीय राजनीति में नया संदेश देने वाला माना जा रहा है। किसान हित, विचारधारा का सम्मान और विकास योजनाओं का सीधा लाभ — तीनों के जरिए भाजपा नेतृत्व जावरा और मालवा क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी में है। 28 दिसंबर को जावरा न केवल मुख्यमंत्री का स्वागत करेगा, बल्कि मालवा की राजनीति और किसान नीति की दिशा भी यहीं से तय होती नजर आएगी।

Post Views: 227
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026

जन्माष्टमी पर जन सेवा समिति ने बांटे 1111 तुलसी पौधे और श्रीमद्भगवद्गीता

September 4, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

By EditorSeptember 5, 2026

– शिक्षकों ने रैम्प वॉक में दिखाया आत्मविश्वास, विद्यार्थियों ने गुलाब और ग्रीटिंग कार्ड देकर…

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026

रतलाम पुलिस की कार्रवाई : 5 एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और ईको कार जब्त

September 5, 2026

जन्माष्टमी पर जन सेवा समिति ने बांटे 1111 तुलसी पौधे और श्रीमद्भगवद्गीता

September 4, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026

रतलाम पुलिस की कार्रवाई : 5 एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और ईको कार जब्त

September 5, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.