– जावरा विधायक डॉ पाण्डेय के सवाल पर सदन में बोले उद्योग मंत्री चेतन्य काश्यप
जावरा। रतलाम जिले में 40 उद्योग बंद है , शेष उद्योग कुल 151 हेक्टेयर भूमि पर संचालित हो रहे है। यह जानकारी सूक्ष्म व लघु उद्योग मंत्री चेतन्य काश्यप ने जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय के प्रश्न पर दी। विधायक डॉ पांडेय ने रतलाम जिले की औद्योगिक स्थिति के बारे में चिंता व्यक्त करते हुए पूछा तो मंत्री कश्यप ने बताया कि जिले में 250 में से 40 उद्योग विभिन्न कारणों से बंद पड़े हुए हंै। शेष 210 उद्योग कुल 151.12 हेक्टेयर भूमि पर संचालित हो रहे है।
ये जिले के 8 स्थानों पर औद्योगिक क्षेत्र है। रतलाम में 4, जावरा में 3 व सैलाना में 1 स्थान पर औद्योगिक क्षेत्र स्थापित हंै। इन उद्योगों के निरीक्षण के बाद 17 उद्योगों को अनियमितता पर नोटिस दिए गए है तो 11 की औद्योगिक अनुमति निरस्त की गई हैं। डॉ पांडेय ने विभिन्न उद्योग अपना कार्य परिवर्तन कर औद्योगिक भूमि पर कब्जा जमाए है, तो जानकारी में बताया गया कि बीते 10 वर्षो में 5 उद्योगों ने अपने कार्य प्रयोजन परिवर्तन किए। विधायक डॉ पांडेय के एक अन्य प्रश्न पर जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने बताया कि जावरा व पिपलोदा क्षेत्र में भूजल स्तर नीचे जाने से डार्क जोन की स्थिति के चलते विभिन्न तालाब,बैराज व सूक्ष्म सिंचाई परियोजना के प्रस्ताव बनाये गए है। जिनकी स्वीकृति दी जाएगी।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

