– सर्व हिंदू समाज को एक मंच पर लाने हेतु गठित हुई आयोजन समिति, कार्यालय का हुआ शुभारंभ
जावरा। महाकाल बस्ती में सर्व हिंदू समाज को संगठित कर सनातन संस्कृति, संस्कार और समरसता के भाव को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 18 जनवरी को शास्त्री हॉल में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसके सफल आयोजन को लेकर महाकाल बस्ती में सम्मेलन कार्यालय का उद्घाटन कर आयोजन समिति का गठन किया गया।
शास्त्री हॉल में आयोजित बैठक में प्रमुख अतिथि के रूप में नगर संघचालक धर्मेंद्रसिंह सिसोदिया, विभाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख एवं नगर पालक चरणसिंह चौधरी, नगर प्रचारक दीपक गरवाल, नगर कार्यवाह आकाश भावसार तथा वरिष्ठ स्वयंसेवक सुरेश मेहता विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों का परिचय वैभव रांका ने कराया। इस अवसर पर चरणसिंह चौधरी ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में प्रत्येक बस्ती में हिंदू सम्मेलन आवश्यक है, ताकि सर्व हिंदू समाज एकजुट होकर राष्ट्र और सनातन संस्कृति को सशक्त बनाए रख सके।
समिति का गठन, सर्वसम्मति से दायित्व सौंपे गए –
बैठक में सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु महाकाल बस्ती की समिति का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से संयोजक भूपेंद्र सक्सेना, सह-संयोजक पंकज चौहान, प्रहलाद मेहरा, कांतिलाल दलाल, अभय श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष मनीष त्रिवेदी, सह-कोषाध्यक्ष नीलेश जोशी के साथ ही सम्मेलन के विभिन्न दायित्वों हेतु महाकाल बस्ती के सर्व हिंदू समाज के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ तय की गईं।
बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित –
कार्यालय उद्घाटन एवं बैठक में मधुसूदन जायसवाल, युवराज सिंह चौहान, जिग्नेश पटेल, राकेश राठौर, अमित ताम्रकार, पुखराज छाजेड़, पारस छाजेड़, दिलीप पारख, विकास शर्मा, मधुसूदन पाटीदार, चिराग छाजेड़, अनिल टांक, वीरेंद्र सिंह चौहान, आशीष गुप्ता, विनीत गुप्ता, जय छाजेड़, गर्व पटेल, अभि श्रीवास्तव, शिवम सोलंकी, नेतिक छाजेड़, रवि सेठिया, अक्षत सगरावत, केशव स्वर्णकार, संजय अग्रवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मातृशक्ति से लक्ष्मी राठौर एवं रजनी चौहान की विशेष सहभागिता भी उल्लेखनीय रही।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

