18 सुुत्रीय मांगों को लेकर सीएम के नाम दिया ज्ञापन
जावरा । नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ एवं अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन द्वारा 18 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सीएमओं दुर्गा बामनिया को ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने 2005 से पूरानी पेंशन योजना को पुन: बहाल कर प्रदेश की समस्त नगर निगम व नगर पालिका में सफाई ठेका प्रथा समाप्त कर स्थाई भर्ती करने, सफाई कामगार जो आउट सोर्स या रोस्टर पर है उन्हे नियमितिकरण-स्थायीकरण का लाभ देने, सफाई कर्मचारियों को सेवाकाल में स्वेच्छा सेवा निवृत्ति प्रदान कर अपने परिवार के सदस्य को योग्यता अनुसार नियुक्ति तथा प्रदेश शासन द्वारा प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा की जा रही भर्ती को समाप्त कर सफाई कर्मचारियों की सीधी भर्ती करने की मांग की। इस मौके पर जीवन पटेल कल्याणे, संभाग अध्यक्ष राजेंद्र कल्याणे, जिलाध्यक्ष मनोहर कंडारे, परामर्शदाता शिवकुमार कंडारे, अध्यक्ष लेखराज शिंदे, अध्यक्ष संदीप डुलगज, प्रकाश थनवार, अनिल कालोसिया, आकाश कल्याणे, राहुल चौहान, विजय चौहान, विनोद थनवार आदि उपस्थित थे।

