– रतलाम नाका स्थित सेंट पॉल स्कूल मैदान पर सांसद, विधायक की मौजुदगी में हुआ खेल कुंभ
जावरा। मंदसौर-जावरा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का भव्य एवं सफल आयोजन बुधवार को रतलाम नाका स्थित सेंट पॉल स्कूल के खेल मैदान पर संपन्न हुआ। इस खेल महोत्सव में जावरा एवं पिपलौदा विकासखंड के 17 संकुलों से आए लगभग 1050 खिलाडिय़ों ने सहभागिता कर खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय, भाजपा कार्य समिति सदस्य कान सिंह चौहान, के.के. सिंह कालूखेड़ा, भाजपा जिला महामंत्री महेश सोनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कीर्तिशरण सिंह, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी, अनुविभागीय अधिकारी सुनील जायसवाल, तहसीलदार पारस वैश्य, नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष मांगीलाल चौहान, रितेश जैन, रतनलाल लाकड़, नगर पालिका अधिकारी राहुल शर्मा, सहायक संचालक सुश्री ज्योति पटेल, अभिषेक यादव, खंड स्रोत केंद्र समन्वयक चरण सिंह चंद्रावत सहित अतिथियों ने खिलाडिय़ों की रैली को हरी झंडी दिखाकर किया।
खेल से बनता है अनुशासित और सशक्त भारत : सांसद सुधीर गुप्ता
खेल महोत्सव के प्रारंभ में सांसद सुधीर गुप्ता ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि शारीरिक, मानसिक और तार्किक विकास का मजबूत माध्यम है। खेल जातिगत भेदभाव को समाप्त कर समरसता, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करते हैं।
प्रधानमंत्री की सोच का धरातल पर साकार रूप : डॉ. राजेंद्र पांडेय
विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं और उसी सोच के अनुरूप सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी खिलाडय़िों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कबड्डी, सितोलिया और खो-खो में दिखी खिलाडिय़ों की दमदार प्रतिस्पर्धा –
सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत पारम्परिक खेल सितोलिया, कबड्डी और खो-खो की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिताओं में विजेता टीमें अब संसदीय क्षेत्र स्तरीय खेल महोत्सव में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
विजेता खिलाडिय़ों का हुआ सम्मान –
समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों को भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल (मंदसौर), नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी, मनीष ऊंटवाल, निरांत बग्गा, महेंद्र चौहान, पार्षद शिवेंद्र माथुर एवं सेंट पॉल स्कूल के संचालक भाविक मूणत द्वारा मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न संकुलों के प्राचार्य, जनशिक्षक, खेल शिक्षक, गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आभार नगर पालिका अधिकारी राहुल शर्मा ने माना।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

