– रिंगनोद थाना क्षेत्र में नशे के सौदागरों पर करारा प्रहार, 150 ग्राम एमडी ड्रग्स व पल्सर बाइक जब्त
जावरा। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा दिए गए सख्त निर्देशों के तहत ढोढर पुलिस चौकी ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए 150 ग्राम अवैध एम.डी. ड्रग्स (कीमत लगभग 15 लाख रुपये) तथा एक बजाज पल्सर मोटरसायकल जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विवेक कुमार एवं अनुविभागीय अधिकारी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में चौकी ढोढर, थाना रिंगनोद से निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।
चौकी प्रभारी रघुवीर जोशी ने बताया कि 21-22 दिसंबर की दरमियानी रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बरखेड़ी फंटा, ढोढर क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी अफरोज खां पिता अहमद खां मेवाती (35) निवासी मेवातीपुरा जावरा तथा नीलेश सिंह पिता दुलेसिंह दरोगा (30) निवासी रिछापडुनी थाना अरनोद, जिला प्रतापगढ़ को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 150 ग्राम एमडी ड्रग्स एवं एक बजाज पल्सर मोटरसायकल बरामद की गई। आरोपियों के विरुद्ध थाना रिंगनोद में धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से एमडी ड्रग्स के स्रोत और नेटवर्क को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।
15 लाख से अधिक का मश्रुका जब्त –
ढोढर चौकी पुलिस ने कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से 150 ग्राम एम.डी. ड्रग्स (अनुमानित मूल्य 15 लाख रुपये) तथा बजाज पल्सर मोटरसायकल (कीमत लगभग 50 हजार रुपये) कुल 15 लाख 50 हजार का मश्रुका जब्त किया हैं। कार्रवाई में निरीक्षक आनंद आजाद, उनि. रघुवीर जोशी, प्र.आर. राहुल उपाध्याय, आर. जितेंद्र व्यास, आर. मुकेश, आर. नरेंद्र जगावत एवं आर. कृष्णपाल सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

