• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा प्रीमियर लीग सीजन 5 : रोमांचक फाइनल में हुमेरा किंग बोरदा बनी चैंपियन

May 15, 2026

रतलाम-खाचरौद रोड बनेगा फोरलेन, जावरा-उज्जैन ग्रीनफील्ड हाईवे से होगा सीधा कनेक्शन

May 15, 2026

रतलाम एसपी अमित कुमार ने बदले 6 थाना प्रभारी

May 15, 2026
Facebook Twitter Instagram
Saturday, May 16
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»14 टेबल और 20  राउण्ड में पूरी होगी 205348 मतों की गणना
जावरा

14 टेबल और 20  राउण्ड में पूरी होगी 205348 मतों की गणना

EditorBy EditorNovember 30, 2023No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– पहले 2069 डाक मत पत्रों और 230 सर्विस मतपत्रों की होगी गणना
– प्रत्येक टेबल पर 3 कर्मचारी रहेंगे मौजुद, एक राउण्ड की गणना के बाद होगी घोषणा उसके बाद शुरु होगा अगला राउण्ड
जावरा। मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन को लेकर 17 नवंबर को समुचे मध्यप्रदेश में मतदान हुआ, अब 3 दिसम्बर को मतगणना होना है, रविवार को कला और विज्ञान महाविद्यालय रतलाम  में सुबह 8 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। जावरा विधानसभा क्रमांक 222  के कुल 2 लाख 37 हजार 420 मतदाताओं मे से 2 लाख 3 हजार 49 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, वहीं 2069 डाक मतपत्र जिनमें 80+, दिव्यांग तथा कर्मचारियों के मत शामिल है, वहीं 230 सर्विस मतपत्र जो कि प्रदेश से बाहर या बार्डर पर तैनात है, उन्है जारी किए गए थे। इस प्रकार कुल 2  लाख 5  हजार 348 मतों की गणना की जाएगी।
सहायक निर्वाचन अधिकारी अनिल भाना ने बताया कि रविवार को सुबह 8  बजे कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के कक्ष क्रमांक 05  में जावरा विधानसभा की मतगणना होगी। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना होगी। जिसके लिए 3  टेबल लगाई गई है। जिसमें 2069  डाक मतपत्रों के साथ ही 230 सर्विस मतपत्र जो कि 3 दिसम्बर को सुबह 8 बजे प्राप्त होगें उनकी गणना की जाएगी। करीब आढ़े घंटे बाद 8.30 पर  ईवीएम मशीनों की मतगणना प्रारंभ होगी। मतगणना के लिए 14  टेबल लगाई गई है, 20  राउंड  में मतगणना पूरी होगी। 19  राउण्ड तक पूरी 14  टेबल पर मतगणना होगी, वहीं 20  वें राउण्ड में 9  टेबल पर मतगणना की जाएगी। इस प्रकार कुल 20  राउण्ड में 275  पोलिंग बूथों की ईवीएम मशीनों की गणना पूर्ण होगी। प्रत्येक राउण्ड की समाप्त के बाद आधिकारिक रुप से घोषणा की जाएगी, उसके बाद अगले राउण्ड की मतगणना प्रारंभ होगी। प्रत्येक टेबल पर मतगणना के लिए 3  कर्मचारी नियुक्त किए गए है, वहीं 5 कम्प्यूटर लगाकर टेबुलेशन कार्य किया जाएगा। 20  राउण्ड की मतगणना के पश्चात विजयी उम्मीद्वार की घोषणा की जाकर उन्है प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

जावरा के 275 मतदान केन्द्रों की सूचि, कहा कितने मत पड़े –

Jaora_PSWise_turnout

गणना कक्ष पर होगी सीसीटीवी कैमरे की नजऱ –
विधानसभा निर्वाचन 2023 के मतगणना कार्य में अधिकतम पारदर्शिता सुनिश्चित करने, मतगणना के दौरान की हर छोटी-बड़ी गतिविधियों पर वीडियो कैमरों से निगाह रखी जायेगी। निर्वाचन आयोग ने कहा है कि गणना कक्षों में भी मतगणना की प्रक्रिया का 360 डिग्री सीसीटीव्ही कव्हरेज किया जाना चाहिये। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि मतगणना की प्रक्रिया की कोई भी बेबकास्टिंग नहीं होगी।
प्रत्येक कक्ष में लगेंगे 4  केमरे –
निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मतगणना में प्रयुक्त प्रत्येक कक्ष में चार-चार कैमरे लगाये जायेंगे। इन्हें गणना कक्ष के हर कोने पर फिक्स किया जायेगा। आयोग के मुताबिक ईव्हीएम मशीनों को स्ट्रॉग रूम से मतगणना कक्ष तक पहुंचाने के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले कारीडोर पर भी वीडियो कैमरे लगाये जायेंगे। कैमरों को ऐसे स्थानों पर लगाया जायेगा जिससे कि स्ट्रॉग रूम से गणना कक्षों तक की हर गतिविधियों को रिकार्ड किया जा सके।
टेबुलाईजेशन और परिणामों की घोषणा की भी होगी विडियो रिकार्डिंग-
मतगणना केन्द्र तथा गणना कक्ष के भीतर और बाहर यहां तक की गणना केन्द्र के प्रवेश द्वार पर सुरक्षा कर्मियों द्वारा पासधारी व्यक्तियों की सुरक्षा जांच पर भी कैमरे से निगाह रखी जायेगी। निर्वाचन आयोग ने चक्रवार गणना परिणाम के टेबुलाइजेशन और परिणामों की घोषणा की प्रक्रिया की भी वीडियो रिकार्डिंग करने के निर्देश दिये हैं।

Post Views: 334
vedio
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा आबकारी विभाग ने घेराबंदी कर पकड़ी 57 बल्क लीटर मदिरा, एक आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार

May 15, 2026

जावरा में 3 नेत्रदान और 1 देहदान: लायंस क्लब व संजीवनी फाउंडेशन की बड़ी पहल

May 14, 2026

फोरलेन पर फूट: उज्जैन–जावरा रोड बना विवाद का अखाड़ा, नए बनाम पुराने अलाईमेंट पर सीधी टक्कर

May 14, 2026
Don't Miss
खेल

जावरा प्रीमियर लीग सीजन 5 : रोमांचक फाइनल में हुमेरा किंग बोरदा बनी चैंपियन

By EditorMay 15, 2026

– विजेताओं को अतिथियोंने प्रदान की ट्राफी और विजयी राशि का चेक जावरा। अंबेडकर क्रिकेट…

रतलाम-खाचरौद रोड बनेगा फोरलेन, जावरा-उज्जैन ग्रीनफील्ड हाईवे से होगा सीधा कनेक्शन

May 15, 2026

रतलाम एसपी अमित कुमार ने बदले 6 थाना प्रभारी

May 15, 2026

जावरा आबकारी विभाग ने घेराबंदी कर पकड़ी 57 बल्क लीटर मदिरा, एक आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार

May 15, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा प्रीमियर लीग सीजन 5 : रोमांचक फाइनल में हुमेरा किंग बोरदा बनी चैंपियन

May 15, 2026

रतलाम-खाचरौद रोड बनेगा फोरलेन, जावरा-उज्जैन ग्रीनफील्ड हाईवे से होगा सीधा कनेक्शन

May 15, 2026

रतलाम एसपी अमित कुमार ने बदले 6 थाना प्रभारी

May 15, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.