– दीवाली के आसपास युद्ध होगा, हिन्दुस्तान में जब तक धर्म है तब तक कोई आंख उठाकर नहीं देख सकेगा
– बेरछा स्थित नाग महाराज के स्थान से पं. मांगीलाल शर्मा ने की भविष्यवाणी
– बीते 65 सालों से हो रही सत्य भविष्यवाणी
जावरा। चैत्र मास ही नवरात्रि में चैत्र सूदी पंचमी को प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बेरछा स्थित नाग महाराज के स्थान से वर्ष भर होने वाले घटनाओं, प्राकृतिक आपदाओं तथा राजैतिक परिदर्शय पर स्थान के पंडित मांगीलाल शर्मा द्वारा भविष्यवाणी की गई। जिसमें पं. शर्मा ने कहा कि हिन्दुस्तान में जब तक धर्म मौजुद है, तब तक कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता है। इस वर्ष खण्ड वर्षा होगी। कहीं-कहीं विनाशकारी बरसात की भी संभावना हैं। वर्षभर में 5 मावठे भी होगे। फसलों की पैदावार भी अच्छी होगी, फसलों के दाम भी कम ज्यादा होंगे। दीवाली के आसपास युद्ध के भी आसार बन रहे है। देश का राजा नहीं बदलेगा। लेकिन राजा और महाराजा के बीच विवाद चलेगा। सोना चांदी के भाव में उतार चढ़ाव रहेगा। भुकंप भी आएगा।
पंडाजी शर्मा ने बताया कि इस वर्ष उत्तर और पूर्व दिशा में अत्यधीक बारिश होगी। वहीं 20 जून से बारिश शुरु होगी। सभी दूर बोवनी नहीं होगी। वैशाख, ज्येष्ठ, कृष्ण पक्ष तथा शुल्क पक्ष में अच्छी वर्षा होगी। बेठते अषाढ की पंचमी से पानी शुरु होगा जो अमावस तक चलेगा, पूरे वर्ष खण्ड वर्षा होगी, कहीं अत्यधीक बारिश होगी तो कहीं अल्प वर्षा होगी। सावन में आधा सावन सुखा जाएगा, उसके बाद बारिश होगी। सिराया में मावठा पडेगा। पंडाजी ने बताया कि इस वर्ष गेंहु और लहसुन के भाव ज्यादा रहेंगे। बाकी फसलों के भाव ठीक रहेंगे। खण्ड वर्षा के चलते कहीं भारी वर्षा होगी, जिससे बिमारियों का प्रकोप भी बढ़ेगा। इस वर्ष समूचे देश में कई बिमारियां बढेगी, मौसमी बिमारियों का प्रकोप भी रहेगा।
बताया जुताई का मुर्हूत –
पंडाजी ने भविष्यवाणी सुनने आए किसानों को हल चलाने का मुर्हूत बताते हुए कहाकि इस वर्ष उत्तर दिशा में पश्चिम से पूर्व में हल चलाना, तेरस को दक्षिण से उत्तर दिशा में ले जाना। बोवनी से पहले जमीन में खड्डा खोदकर एक नारियल गाढ़ देना, एक बदार देना उज्जैन के राजा महाकाल के नाम से दो अगरबत्ती लगाने बाद हल से जुताई करना लाभदायक होगा। बीच में बारिश की खेंच पड़ेगी, फसले सुखने लगेगी उस दौरान महाकाल का अभिषेक करना होगा। उत्तर दिशा में खेती बिगडऩे की संभावना है, जमीन खराब होगी।
65 वर्षो से हो रही भविष्यवाणी –
बेरछा नाग महाराज के पंडाजी पं.मांगीलाल शर्मा के उत्तराधिकारी पं. राधेश्याम शर्मा ने बताया कि यह स्थान 1959 में प्रकट हुआ था, यहां बीते ६5 वर्षो से लगातार भविष्यवाणी हो रही हैं। ग्रामीणों के अनुसार यहां होने वाली भविष्यवाणी काफी हद तक सही सिद्ध होती हैं। गुरुवार को यहां हुई भविष्यवाणी को सुनने सैंकड़ो ग्रामीणो के साथ ही भाजयूमो पूर्व प्रदेश मंत्री पिंकेश मेहरा आदि उपस्थित थे। 


