– खेत पर खेल रहे थे बच्चे, एक बच्चा आया चपेट में
– बच्चे के हाथ में आई चोंट, सिर के बाल भी जले
जावरा। बड़ावदा थानान्तर्गत आने वाले गांव हाटपिपलिया में शुक्रवार को दोपहर अचानक चली तेज हवा के साथ बिजली गिरने की सूचना मिली हैं। बिजली गिरने से किसी प्रकार की कोई जनहानि तो नहीं हुई हैं, लेकिन खेत पर खेल रहा एक नौ साल का बच्चा बिजली की चपेट में आने से घायल हो गया हैं। बिजली गिरने से बच्चे के हाथ में चोंट आई, वहीं उसके सिर के बाल भी जल गए। बच्चे का जावरा के राठौर नर्सिंग होम में उपचार जारी हैं।
हाटपिपलिया निवासी सावन पिता देवीसिंह (9) के परिजनो ने बताया कि दोपहर में वह अपने दोस्तों के साथ घर के सामने खेत पर खेल रहा था। उस दौरान तेज हवा चलने लगी और बिजली कड़की, अचानक से एक बिजली खेत पर खेल रहे बच्चों के समीप आ गिरी, बिजली गिरते ही सभी बच्चे घबराकर भाग गए, वहीं सावन के समीप बिजली गिरने से उसके हाथ में चोंट आई और उसके सिर के बाल जल गए। घायल सावन को परिजन तत्काल जावरा के राठौर नर्सिंग होम पर लेकर आए जहां उसका उपचार जारी हैं।




Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

