– आरोपी ने अपनी महिला मित्र की मदद से कोर्ट परिसर से चुराई थी स्कूटी
– पुलिस ने मंगलवार की रात में न्यायाधीश के बंगले के बाहर से उठाया
– बुधवार को सुबह गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया
– रतलाम से स्कूटी बरामद कर, चुराने वाली युवति को भी किया गिरफ्तार
जावरा। शहर के कोर्ट परिसर से बीते दिनों कोर्ट की महिला कर्मचारी की स्कूटी चोरी हो गई थी, जिसे चुराना वाला और कोई नहीं बल्कि ग्राम न्यायालय की कोर्ट का ड्राईवर ही निकला, ड्राईवर ने अपनी रतलाम निवासी एक महिला मित्र की मदद से न्यायालय परिसर में खड़ी महिला सहकर्मी की स्कूटी को चुराया था। न्यायाधीश रवि प्रकाश जैन की फटकार के बाद शहर पुलिस हरकत में आई थी और सीसीटीवी कैमरों की मदद से स्कूटी चुराने वाली युवति का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था, चोरी के करीब १२ दिन बाद मंगलवार की रात में पुलिस ने जावरा की सिविल लाईन स्थित न्यायाधीश आवास के बाहर से ही स्कूटी चुराने वाले ड्राईवर को गिरफ्तार किया, आरोपी की महिला मित्र के कब्जे से स्कूटी बरामद करते हुए उसे भी गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय में पेश किया।
सीएसपी दुर्गेश आर्मो ने बताया कि करीब १२ दिन पहले न्यायाधीश हर्षिता पिपरेवार के न्यायालय में पदस्थ कर्मचारी पुनम उईके की स्कूटी पार्किंग से चोरी हो गई थी। जिस पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरी की पता लगाया। जिसमें घटना वाले दिन एक युवति मुंह पर कपड़ा बांधे स्कूली चलाते हुए नजर आई थी। फुटेज के आधार पर पुलिस ने विवेचना प्रारंभ की और स्कुटी चुराने वालों तक पहुंची। तो चौकाने वाली बात सामने आई, स्कुटी चुराने वाला और कोई नहीं बल्कि ग्राम न्यायालय के न्यायाधीश की गाड़ी चलाने वाला ड्राईवर दीपक शर्मा ही निकला। दीपक ने अपनी रतलाम निवासी महिला मित्र की मदद से कोर्ट से महिला कर्मचारी की स्कुटी चुराई थी।
डयूटी ऑफ होते ही ड्राइवर को पुलिस ने उठाया –
स्कुटी चुराने के मामले मे पुलिस को न्यायालय के ड्राईवर के शामिल होने की जानकारी मिली, लेकिन किसी भी न्यायालयीन कर्मचारी को न्यायालय के उच्चाधिकारियों की अनुमति के बगैर नहीं उठाया जा सकता है, ऐसे में पुलिस ने मंगलवार की रात में न्यायाधीश के आवास के बाहर जैसे ही दीपक की ड्यूटी ऑफ हुई वैसे ही पुलिस ने उसे उठा लिया और रात में गिरफ्तार किया। पुछताछ में उसने उसकी रतलाम निवासी महिला मित्र की मदद से स्कुटी चुराना कबुल किया। जिस पर पुलिस ने रतलाम से स्कुटी चुराने वाली युवति को गिरफ्तार किया और स्कुटी बरामद की। पुलिस ने दोनो को बुधवार को सुबह न्यायालय में पेश किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

