– एक युवति गंभीर घायल, सिविल में उपचाररत
जावरा। अंचल में जारी तेज बारिश और तेज हवा के साथ बिजली गिरने की लगातार खबरे मिल रही हैं, आकाशीय बिजली गिरने से जावरा विधानसभा के ग्राम तम्बोलिया और मोयाखेड़ा में दो युवतियों की मौत हो गई। जबकि तंबोलिया की एक युवति गंभीर रुप से घायल हो गई। युवती को गंभीर घायल अवस्था में राठौर नर्सिंग होम लेकर आए। जहां से उसे सिविल हास्पीटल रैफर कर दिया गया।
मिली जानकारी अनुसार समीपस्थ ग्राम मोयाखेड़ा में घर के बाहर खेल रहे बच्चों पर अचानक से बिजली गिरी, जिससे प्रतिज्ञा कुंवर पिता श्यामसिंह (15) निवासी मोयाखेड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ग्राम तम्बोलिया में खेत में बैठी फुल बाई और बिरज बाई पर बिजली गिरी, जिससे बिरजबाई पिता कारुलाल (19) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी बहन फुल बाई को घायल अवस्था में जावरा के राठौर नर्सिंग होम उपचार के लिए परिजन लेकर आए। जहां से उसे सिविल हास्पीटल रैफर कर दिया गया। शुक्रवार को अंचल में बिजली गिरने से करीब दो युवतियों की मौत हो गई, जबकि एक 9 साल का बच्चा और एक युवति गंभीर रुप से घायल हो गई हैं।




०००००००००००००००००
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

