– बाबा महाकाल की भस्माआरती के लिए जाने वाले भक्तों को मिली सुविधा
जावरा। बाबा महाकांल के भक्तों के लिए रेलवे 12 मार्च से नई सुविधा दे रही है, रेलवे 12 मार्च से उज्जैन-चित्तौडग़ढ़-उज्जैन के लिए नई ट्रेन की सुविधा प्रारंभ कर रही है। जिससे अब बाबा महांकाल की भस्मा आरती में शामिल होने वाले भक्तों को सुविधा मिलेगी, भक्त रात में उज्जैन पहुंचकर पुन: सुबह दर्शन कर वापस लोट सकते है। ट्रेन 12 मार्च से प्रतिदिन सुबह 10.30 बजे उज्जैन से चलकर, फतेहाबाद, रतलाम, जावरा, मंदसौर, नीमच, निम्बाहेड़ा से होकर शाम 5.20 बजे चित्तोडग़ढ़ पहुंचेगी। वहीं शाम 5.40 बजे चित्तौडग़ढ़ से प्रारंभ होकर रात 11.50 बजे उज्जैन पहुंचेगी।


