– बजाजखाना स्थित एक घर से रात में काम से लोटकर सोया था, सुबह फंदे पर झुलता मिला
– पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की
जावरा। शहर के कमलीपुरा क्षैत्र निवासी एक 18 वर्षीय युवक ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ की हैं। युवक बजाजखाना में एक घर पर काम करता था, जहां से गुरुवार को काम करके घर लोटा था, लेकिन सुबह परिजनों को फंदे पर झुलता मिला।
कमलीपुरा निवासी सुशील पिता रुपलाल धनगर (18) ने शुक्रवार को तड़के करीब 4 से 6 बजे के बीच अपने निवास पर रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक के परिजनों ने बताया कि युवक बजाजखाना में एक घर में काम करता था, गुरुवार की रात में घर आया और खाना खाकर सो गया था। लेकिन जब सुबह देखा तो सुशील फंदे पर लटका हुआ था। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाया। शव को नीचे उतारकर सरकारी अस्पताल पीएम के लिए भेजा। पीएम के बाद शव परिजनों को सुर्पूद किया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी हैं। शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपाल सिंह जादौन ने बताया कि युवक का मोबाईल फोन तथा शव के समीप मिला अन्य सामान सीज किया हैं। परिजनों के बयान लेना बाकी हैं, बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर पड़ोसियों ने बताया कि युवक के माता-पिता नहीं हैं, वह अपने दादाजी के साथ ही निवास करता था।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

