– पारदी समाज की दो महिलाएं 60 किलो डोडाचूरा के साथ गिरफ्तार
– शहर पुलिस ने बीति रात बांडाखाल पुलिया के पास की कार्रवाई
जावरा। शहर पुलिस ने बीती रात दो महिलाओं को बांडाखाल पुलिया के पास डोडाचूरा की तस्करी करते रंगोहाथों पकड़ा है। दोनो महिलाएं पारदी समाज से संबंधित है, उल्लेखनीय है कि पारदी समाज के पुरुषों ने हालही में पूर्व गृहमंत्री के भतीजे के निवास पर करोड़ों की चोरी को अंजाम दिया है, हालाकि आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से फरार है, ऐसे में इसी समाज की दो महिलाए डोडाचूरा तस्करी के मामले में पुलिस के हत्थे चढ़ी है। डोडाचूरा के साथ पकड़ी गई इन पारदी समाज की महिलाओं का करोड़ों की चोरी करने वालों से कुछ संबंध है या नहीं इसकी तलाश अभी जारी है।
शहर थाना प्रभारी के अनुसार मूखबीर की सूचना पर बीति रात करीब 8 बजे सीएसपी दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन में शहर पुलिस बल ने बांडाखाला रेलवे पुलिया के पास से दो महिलाओं को डोडाचूरा के साथ पकड़ा। पुलिस के मुताबिक रात करीब 8 बजे यह महिलाए अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ पकड़ा है, जिसका कुल वजन 60 किलाग्राम बताया गया है, पकड़े गए माल की किमत तकरीबल डेढ़ लाख रुपया आंकी गई है। पूछताछ में महिलाओं ने अपने नाम मोहिनी पति राजू पारदी (30), रिया पति सिंदबाज पारदी (20) दोनो निवासी ग्राम खेजरियाचक थाना धरनावदा जिला गुना है। पुलिस ने दोनो महिलाओं पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस मामले में महिलाओं से पुछताछ कर रही है।
बाड़े में बंधी तीन भेसें चोरी –
समीपस्थ ग्राम आक्याबैनी में बाडें में बंधी तीन भेंसे चोरी होने की सूचना जावरा महिदपूर गेट निवासी मोतीलाल पिता गोविंदराम धाकड़ ने ओद्योगिक क्षैत्र थाने पर दी है। धाकड़ ने बताया कि ग्राम आक्याबैनी में उसका खेत है, जहां भैसों को बांधने के लिए बाड़ा बना रखा है, बाड़े में 03 मुर्रा नस्ल की भैंसे, 01 गाय तथा 02 छोटे भेंस के बछड़े बांध रखे थे। रात करीब 11 बजे तक मेरे खेत पर भेंसे बंधी थी, लेकिन सुबह जब साढ़े 6 बजे खेत पर गया तो देखा कि बाड़े में केवल 1 गाय और 2 छोटे भेंस के बछडे बंधे हुए थे। मैने आसपास संभावित स्थानों पर भेसों की तलाश की लेकिन नहीं मिली। धाकड़ ने आईए थाने पर भेस चोरी संबंधी आवेदन दिया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

