• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद

April 11, 2026

मौत का गड्ढा बना बोरवेल : 22 घंटे तक जिंदगी से जूझता रहा मासूम, आखिर हार गया भागीरथ

April 10, 2026

हाईकोर्ट का बड़ा पलटवार : जावरा नपा अध्यक्ष के वित्तीय अधिकार बहाल, देरी पर याचिकाकर्ता को झटका

April 10, 2026
Facebook Twitter Instagram
Sunday, April 12
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»क्राइम न्यूज़»लक्झरी कार से ढोढर पुलिस ने पकड़ी सात पेटी शराब, कार सहित 4 लाख से अधिक का मश्रुका जब्त
क्राइम न्यूज़

लक्झरी कार से ढोढर पुलिस ने पकड़ी सात पेटी शराब, कार सहित 4 लाख से अधिक का मश्रुका जब्त

EditorBy EditorJune 3, 2024No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जावरा। अवैध शराब तस्करी के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ढोढर पुलिस ने सफलता अर्जित करते हुए बीती रात सफेर रंग की हुंडई वरना कार से अवैध शराब परिवहन करते हुए करीब सात पेटी शराब जब्त करते हुए चालक पर प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।

आरोपी कुलदीप सिंह

थाना प्रभारी पीआर डावरे ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसपी राकेश खाखा, सीएसपी दुर्गेश आर्मो तथा एसडीओपी शक्तिसिंह चौहान के मार्गदशर्न में मुखबीर सूचना पर ढोढर चौकी प्रभारी कन्हैया अवस्या ने दल बनाकर मह-नीमच हाईवे रोड मोदी टी स्टाल के सामने ग्राम ढोढर पर नाका बन्दी कर फोर्स को लगाया। जहां कुछ समय बाद जावरा तरफ से मुखबीर के द्वारा बताये अनुसार एक सफेद रंग की हुंडई वरना कार क्रमांक जीजे 09 एजी 9100 आयी, जिसे हाथ देकर रोकने का संकेत किया। उक्त वाहन से चालक को उतारकर नाम पता पुछते उसने अपना नाम कुलदीप सिंह पिता बनेसिंह सोलंकी जाति राजपुत (20) साल निवासी ग्राम सुजापुर थाना पिपलोदा जिला रतलाम का होना बताया। आरोपी कुलदीप सिंह के कब्जे से देशी प्लेन शराब की 4 पेटी जिसकी प्रत्येक पेटी में 50 क्वाटर 180 एमएल के कुल 200 क्वाटर कुल बल्क 36 लीटर किमती 16000/- रुपये, देशी मसाला शराब की 1 पेटी जिसकी प्रत्येक पेटी में 50 क्वाटर 180 एमएल के कुल बल्क 9 लीटर किमती 5000/- रुपये, पावर स्ट्रांग बीयर केन की 02 पेटी जो प्रत्येक पेटी में 24 केन 500 एम.एल. की कुल 48 केन बीयर की कुल 24 लीटर कुल किमती लीटर बीयर शराब किमती 6720/- इस प्रकार तीनों शराब कुल 90 लीटर की व शराब की कुल किमत 27720/- रुपये तथा परिवहन में प्रयुक्त एक सफेद रंग की हुंडई वरना कार किमती 4 लाख रुपए जब्त करते हुए कुल मश्रुका किमती 4 लाख 27 हजार 720 रुपये जब्त की। आरोपी कुलदीप पर धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया।
इनकी भूमिका रही सराहनीय –
एसडीओपी शक्तिसिंह चौहान ने बताया कि उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रिंगनोद पी.आर.डावरे, ढोढर चौकी प्रभारी उनि कन्हैया अवस्या, सउनि राधेश्याम मीणा, संजय बोराना, प्रआर राहुल उपाध्याय, मांगीलाल नागर, कमलेश पाण्डे, आर जितेन्द्र व्यास, शोभाराम शर्मा, राकेश लोहार की भूमिका सराहनीय रही।

Post Views: 472
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद

April 11, 2026

रतलाम में ‘लाला नेटवर्क’ पर बड़ा प्रहार : दिलावर के बाद अब जमशेद लाला गिरफ्तार

March 31, 2026

अवैध शराब पर शिकंजा : लक्झरी कार से तस्करी में 3 आरोपी गिरफ्तार 1 फरार

March 30, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद

By EditorApril 11, 2026

जावरा/ढोढर। थाना रिंगनोद अंतर्गत ढोढर चौकी पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…

मौत का गड्ढा बना बोरवेल : 22 घंटे तक जिंदगी से जूझता रहा मासूम, आखिर हार गया भागीरथ

April 10, 2026

हाईकोर्ट का बड़ा पलटवार : जावरा नपा अध्यक्ष के वित्तीय अधिकार बहाल, देरी पर याचिकाकर्ता को झटका

April 10, 2026

मालवा में विकास की उड़ान अधूरी : सड़कें बन गईं, अब आसमान में भी उड़ान जरूरी

April 10, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: [email protected]
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद

April 11, 2026

मौत का गड्ढा बना बोरवेल : 22 घंटे तक जिंदगी से जूझता रहा मासूम, आखिर हार गया भागीरथ

April 10, 2026

हाईकोर्ट का बड़ा पलटवार : जावरा नपा अध्यक्ष के वित्तीय अधिकार बहाल, देरी पर याचिकाकर्ता को झटका

April 10, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.