– ढोढर से कार में बैठाकर ले गए थे इंदौर के आरोपी
जावरा। राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के एक युवक को इंदौर के कुछ लोग अपनी कार में बैठाकर अपकरण कर ले गए, जिसे सात दिनों तक बंधक बनाकर रखा, युवक की पत्नी की रिपोर्ट पर रिंगनोद पुलिस ने अपहृत युवक को ढुंढते हुए सुरक्षित मुक्त किया। अपहरण करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। वहीं मामले के दो आरोपी अब भी फरार हैं। मामले का खुलासा गुरुवार को रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने एएसपी राकेश खाखा की उपस्थिति में किया। एसपी ने बताया कि आरोपियों ने पुराने रुपए लेन देन के मामले में युवक का अपहरण करना कबूल किया हैं।
एसपी ने बताया कि गत 14 सितम्बर 25 को फरियादिया निर्मलाबाई मेघवाल निवासी सांकरिया प्रतापगढ राजस्थान द्वारा पुलिस चौकी ढोढर पर अपने पति बालुराम पिता देवीलाल मेघवाल (45) नि. सांकरिया के दिनांक 11 सितम्बर 2025 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर कार में बैठाकर ले जाने की सूचना पर अज्ञात व्यक्तियो के खिलाफ चौकी ढोढर द्वारा थाना रिंगनोद के पर धारा 140(3),351(3) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रिंगनोद निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व मे अपह्त व्यक्ति एवं अज्ञात आरोपियो की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा इंदौर, पीथमपुर, चौरल के जंगल, मानपुर आदि संभावित स्थानो पर निरंतर सर्चिंग की गई।
इंदौर के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार –
पुलिस ने 17 सितम्बर 2025 की रात्री को अपहृत बालुराम पिता देवीलाल मेघवाल को मानपुर के पास आरोपियो के कब्जे से सुरक्षित दस्तयाब कर मौके से तीन आरोपी नरेन्द्र उर्फ सरदार सिंह चौहान पिता संतोष चौहान जाति नायक (33) निवासी कुन्दन नगर इन्दौर, युवराज उर्फ टिम्मा पिता नितिन बिलरवान जाति वाल्मिकी (18) निवासी यादव मोहल्ला मोतीमहल टाकिज के पास महु इन्दौर तथा अभिषेक चौहान पिता सचिन चौहान जाति बलाई (18) निवासी गागंलिया खेडी इन्दौर को अभिरक्षा में लिया गया जबकि एक अन्य आरोपी राहुल अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया एवं अपहरण में संलिप्त एक अन्य आरोपी सोनु उर्फ मुनीर नि. देवास की तलाश जारी हैं।
रुपए लेन देन के मामले में किया अपहरण –
अपहृत एवं आरोपियो से अपहरण के कारण के संबंध में पूछताछ करते प्रथम दृष्टया पुराने पैसो की लेने देन का मामला सामने आया है, आरोपियो को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर पीआर प्राप्त कर विस्तृत पूछताछ की जा रही है। मामले में निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद थाना प्रभारी रिंगनोद , उनि रघुवीर जोशी, राजेश मालवीय, सउनि गजेन्द्र सिहं शक्तावत , प्र.आऱ. राहुल उपाध्याय, आर जितेन्द्र व्यास, नरेन्द्र जगावत, शोभाराम शर्मा, मुकेश गेहलोत, संतोष वाघेला, सैनिक सुरेश उपाध्याय, सायबर सेल आरक्षक विपुल भावसार की सराहनीय भूमिका रही।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

