– दो अलग-अलग हृष्ठक्कस् मामलों में लंबे समय से था फरार, गिरफ्तारी पर घोषित था कुल 10 हजार का इनाम
जावरा। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने दो हृष्ठक्कस् प्रकरणों में लंबे समय से फरार 10 हजार के इनामी आरोपी को मंदसौर जिले से गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विवेक कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराजसिंह चौहान के मार्गदर्शन में की गई।
थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा के थाना प्रभारी निरीक्षक सुमित मिश्रा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 1 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी श्यामलाल पिता देवराम (30) निवासी ग्राम पटलावद, थाना भावगढ़, जिला मंदसौर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा के दो अलग-अलग हृष्ठक्कस् प्रकरणों में फरार चल रहा था। दोनों मामलों में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक रतलाम द्वारा दोनों प्रकरणों में अलग-अलग 5,000 का इनाम घोषित किया गया था। इस तरह आरोपी पर कुल 10,000 का इनाम घोषित था।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका –
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुमित मिश्रा सहित थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा की पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से हृष्ठक्कस् मामलों में फरार आरोपियों के खिलाफ चल रही सख्ती एक बार फिर सामने आई है।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

