• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

वेट लिफ्टिंग में सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन

August 18, 2026

रतलाम में नाबालिग से मिलने पहुंचे युवक पर कांच से हमला, गले में गंभीर चोट

August 18, 2026

जावरा के निजी स्कूल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप,BNS और POCSO एक्ट में मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

August 18, 2026
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, August 19
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»क्राइम न्यूज़»दिनदहाड़े नकबजनी का पर्दाफाश : 10 घंटे में अंतरराज्यीय चोर गिरोह दबोचा
क्राइम न्यूज़

दिनदहाड़े नकबजनी का पर्दाफाश : 10 घंटे में अंतरराज्यीय चोर गिरोह दबोचा

EditorBy EditorJanuary 28, 2026Updated:January 28, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– थाना नामली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मेरठ (उ.प्र.) के दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार
– सोना-चांदी के जेवरात, वारदात में प्रयुक्त कार और औजार जब्त
रतलाम। थाना नामली क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई नकबजनी की सनसनीखेज वारदात का रतलाम पुलिस ने मात्र 10 घंटे के भीतर खुलासा कर अंतरराज्यीय चोर गिरोह को धरदबोचते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मेरठ (उत्तर प्रदेश) के दो शातिर एवं कुख्यात नकबजनों को गिरफ्तार कर चोरी गया पूरा मश्रुका बरामद किया है।
दिनांक 27 जनवरी 26 को फरियादी सुरेश पिता प्रहलाद धाकड़ ने थाना नामली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सुबह करीब 11 बजे घर पर ताला लगाकर खेत गया था। शाम 5 बजे लौटने पर घर का मुख्य ताला टूटा मिला। अंदर गोदरेज का लॉक तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के कीमती जेवरात चोरी कर लिए गए थे। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना नामली में धारा 303(2), 331(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
300 किमी पीछा, हाईवे पर घेराबंदी –
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा तथा एसडीओपी किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक गायत्री सोनी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध कार चिन्हित होने पर पुलिस टीम ने वाहन का पीछा शुरू किया। आरोपी बडनगर-उज्जैन-बदनावर हाईवे पर रास्ते बदलते हुए पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करते रहे। लगभग 300 किलोमीटर तक पीछा कर अंतत: नामली के 8-लाइन रोड, ग्राम बाहर पत्थर के पास आगे-पीछे से घेराबंदी कर आरोपियों को दबोच लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी –
पुलिस ने मामले में इरफान पिता मुन्नु सैफी (38) निवासी मकान नं. 1280, गली नं. 02, जाकिर हुसैन कॉलोनी, मेरठ (उत्तर प्रदेश), आमिर पिता तस्लीम पठान (38) निवासी मकान नं. 3037, जाकिर कॉलोनी, इकबाल नगर, मेरठ (उत्तर प्रदेश) को गिरफतार कर आरोपियों के कब्जे से कार क्रमांक DL8CAU7936 को जब्त कर चोरी गया मश्रुका एवं नकबजनी के औजार जब्त किए गए।
तरीका-ए-वारदात : विग लगाकर बदलते थे हुलिया –
मामले का खुलासा करते हुए एसपी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी हाईवे के आसपास स्थित सूने मकानों को निशाना बनाते थे। मुख्य आरोपी इरफान चोरी के समय विग (नकली बाल) लगाकर वारदात करता था। वारदात के बाद कपड़े और चश्मा बदलकर पहचान छिपा लेते थे।
लंबा आपराधिक इतिहास –
जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी अत्यंत शातिर अपराधी हैं आमिर पर हत्या, हत्या का प्रयास, चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर सहित 10 गंभीर अपराध दर्ज हैं, वहीं इरफान पर चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर सहित 11 अपराध जो उत्तर प्रदेश, दिल्ली एवं उत्तराखंड में दर्ज हैं।
5 लाख से अधिक का मश्रुका जप्त –
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने का मंगलसूत्र किमती 85 हजार रुपए, सोने की अंगूठी किमती 16 हजार रुपए, सोने के मोती किमत 80 हजार रुपए, चांदी की पायजेब किमती रुपए 36 हजार, चांदी की बिछुडिय़ां किमती 5 हजार 400 रुपए, ताला तोडऩे के 2 लोहे के औजार, घटना में प्रयुक्त कार किमती 3 लाख रुपए मिलाकर पुलिस ने कुल 5 लाख 22 हजार 400 रुपए का मश्रुका जब्त किया।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका –
पुलिस की इस कार्रवाई में निरीक्षक गायत्री सोनी, उनि कन्हैया अवस्या, सउनि प्रदीप शर्मा, सउनि हीरालाल चंदन, प्र.आर.नारायणसिंह, दिलीप रावत, आर. माखनसिंह, रविन्द्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं प्र.आर. गोपाल खराड़ी, कांतिलाल ओहरिया, साइबर सेल टीम निरीक्षक अमित कोरी, प्र.आर. मनमोहन शर्मा, हिम्मत सिंह, आर. मयंक व्यास, विपुल भावसार, प्र.आर. लोमेश शर्मा (सीसीटीएनएस शाखा),आर. धर्मेन्द्र मइड़ा, बुआरसिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Post Views: 204
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा के निजी स्कूल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप,BNS और POCSO एक्ट में मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

August 18, 2026

15 हजार रुपए मांगने के आरोप में कालूखेड़ा थाने का प्रधान आरक्षक निलंबित

August 18, 2026

कांग्रेस समर्थित पिपलौदा जनपद उपाध्यक्ष सुरेश जाट सहित 8 आरोपियों को हत्या के मामले में आजीवन कारावास

August 13, 2026
Don't Miss
जावरा

वेट लिफ्टिंग में सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन

By EditorAugust 18, 2026

– भव्य वर्मा, भव्य ललवानी एवं अब्दुल कादिर संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में दिखा रहे खेल…

रतलाम में नाबालिग से मिलने पहुंचे युवक पर कांच से हमला, गले में गंभीर चोट

August 18, 2026

जावरा के निजी स्कूल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप,BNS और POCSO एक्ट में मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

August 18, 2026

15 हजार रुपए मांगने के आरोप में कालूखेड़ा थाने का प्रधान आरक्षक निलंबित

August 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

वेट लिफ्टिंग में सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन

August 18, 2026

रतलाम में नाबालिग से मिलने पहुंचे युवक पर कांच से हमला, गले में गंभीर चोट

August 18, 2026

जावरा के निजी स्कूल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप,BNS और POCSO एक्ट में मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

August 18, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.