– मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोश्यल मीडिया कर दी जानकारी
जावरा। समीपस्थ ग्राम बड़ायला चौरासी में जमीन अधिगृहण के मामले में ग्रामीणों से अभद्रता और गाली गलोच करने वाले जावरा एसडीएम अनिल भाना को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने तत्काल हटाते हुए उन्है जिला मुख्यालय पर अटैच किया है। इसकी जानकारी मुख्यमत्री ने अपने सोश्यल मीडिया हैंडल पर दी है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अपनी पोस्ट में लिखा कि ग्रामीणों से अभद्रता का कृत्य दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है, सुशासन हमारा मूल मंत्र है। मध्यप्रदेश में नागरिकों से तरह का व्यवहार अशोभनीय है जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।