• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

रतलाम कलेक्टर अजय कटेसरिया ने कन्या शिक्षा परिसर सैलाना को लिया गोद, जिले के 15 छात्रावासों में अधिकारियों की हुई नियुक्ति

November 24, 2026

जावरा में स्पर्श क्लिनिक की नई पहल, अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी त्वचा, बाल और सौंदर्य संबंधी आधुनिक सुविधाएं

November 24, 2026

सेंट पॉल्स स्कूल के 230 विद्यार्थियों ने ‘द ग्रांड माचल’ में उठाया रोमांचक गतिविधियों का लुत्फ, मनोरंजन के साथ सीखे जीवन कौशल

November 24, 2026
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, November 24
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»क्राइम न्यूज़»जावरा शहर पुलिस ने पकड़ा वाहन चौर गिरोह, 2 आरोपियों से 4 मोटर साईकल जब्त
क्राइम न्यूज़

जावरा शहर पुलिस ने पकड़ा वाहन चौर गिरोह, 2 आरोपियों से 4 मोटर साईकल जब्त

Shailendra SinghBy Shailendra SinghApril 6, 2024No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– आरोपियों को न्यायालय में पेश कर मांग रिमांड, अन्य चोरियों को लेकर जारी है पुछताछ
जावरा। शहर थाना सीमान्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों में अज्ञात बाईक चोरो द्वारा बाईक चोरी की घटनाए की गई थी, जिसमें शहर पुलिस को सफलता मिली है, पुलिस ने बाईक चोरी करने वाले एक गिरोह को पकड़ा है, मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 4 मोटर साईकल जब्त की है। एसपी राहुल लोढ़ा के निर्देश और एएसपी राजेश खाखा के मार्गदर्शन में मामले का खुलासा शनिवार को दोपहर में नगर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश आर्मो ने शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन की उपस्थिति में किया।

सीएसपी आर्मो ने बताया कि जावरा शहर थाना क्षेत्र में दिनांक 05.05.2023 को मठ मंदिर नयामाली पुरा ठोकरीया भेरुजी चोराहा जावरा से पवन पिता भागीरथ माली (34) निवासी मठ मंदिर नयामाली पुरा जावरा की काले व सफेद पट्टे की हीरो स्पेलन्डर मो. सा. क्रमांक एमपी 43 ईके 2308 तथा दिनांक 27.10.2023 को फरियादी नासिर हुसैन के घर के बाहर स्टेशन रोड जावरा से काले रंग की हरे पट्टे वाली होन्डा स्पलेण्डर मो.सा. क्रमांक एमपी 43 ईके 282 तथा दिनांक 12.12.2023 को फरियादी वाजिद हुसैन के घर के सामने स्टेशन रोड सेमलीवाली मस्जिद के पास जावरा से मोटर सायकल क्रमांक एमपी 43 डीयू 8514 तथा दिनांक 01.01.2024 को वृदांवन होटल के सामने, शंकर मंदिर के पास, जावरा से फरियादी बबलु बैरागी की सिल्वर रंग की प्लेटिना मोटरसाईकल क्रमांक एमपी 43 जेडडी 9509 को कोई अज्ञात बदमाश चुराकर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना जावरा शहर पर धारा 379 के तहत चार अलग अलग प्रकरण दर्ज कर मामले में विवेचना प्रारंभ की।

मल्हारगढ़ में बाईक चेकिंग के दौरान पकड़े गए आरोपी –
सीएसपी ने बताया कि थाना प्रभारी जितेन्द्रसिंह के मार्गदर्शन में सउनि नन्दकिशोर बैरागी द्वारा अपनी टीम के साथ लगातार चोरी गये वाहन की तलाश करते दिनांक 28.02.2024 को थाना मल्हारगढ से जयें आर एम सुचना मिली की चोरी गई मोटरसायकल एमपी 43 जेडडी 9509 को वाहन चेकिंग के दोरान आरोपी दिलकुश पिता शांतिलाल (27) निवासी अम्बाव थाना पिपलिया मंडी व तेजमल पित्ता राधेश्याम बावरी (21) निवासी रुपी थाना मल्हारगढ़ जिला मंदसौर से जप्त कर आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया। सुचना पर आरोपीगण दिलंकुश व तेजमल निवासी रुपी थाना मल्हारगढ़ जिला मंदसोर को माननीय न्यायालय से पीआर प्राप्त कर आरोपीयो से थाना जाबरा शहर लाकर सख्ती से पुछताछ की गई जिनके द्वारा थाना जावरा शहर क्षेत्र से वर्ष 2023 में 03 मोटरसायकल एवं वर्ष 2024 में 01 मोटरसायकल चुराना बताया गया जो आरोपीगणों से अपराध क्रमांक 165/2023, 466/2023, 538/2023, 03/2024 में चोरी गई मोटरसायकल बरामद की गई है। आरोपीयो को माननीय न्यायालय पेश कर आरोपीयो का पीआर प्राप्त कर आरोपीयो से अन्य वाहन चोरी के संबंध में पुछताछ की जा रही है।

गिरोह को पकडऩे में इनकी भूमिका रही सराहनीय –
सराहनीय भूमिका निरीक्षक जितेन्द्र सिंह जादौन, कार्य उनि, विजय सब सेगोकर, नन्दकिशोर बैरागी, मुकेश सोनगरा, प्रआर गोपाल परिहार, आरक्षक दिनेश भार्गे, रामप्रसाद, विवेक शर्मा, सुरेन्द्रसिह गेहलोत, अबित भावसार, आकाश परिहार, देवेन्द्र शर्मा, नितिन सक्सेना की सराहनीय भूमिका रही है।
इन नंबरों की मोटर साईकल की बरामद –
1. एक सिल्वर रंग की प्लेटिना मोटरसाईकल एमपी 43 जेडी 9509
2. एक काले रंग की हरे पट्टे वाली होन्डा स्पलेण्डर मोटर साईकल क्रमांक एमपी 43 ईके 0282
3. एक मोटर सायकल एचएफ डीलक्स क्रमांक एमपी 43 डीयू 8514                                                                                                                       4. एक सफेद पट्टे की हीरो स्पेलन्डर मो. सा. क्रमांक एमपी 43 ईके 2308

Post Views: 656
vedio
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Shailendra Singh
  • Website
  • Facebook
  • Instagram

शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

Related Posts

जावरा में स्पर्श क्लिनिक की नई पहल, अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी त्वचा, बाल और सौंदर्य संबंधी आधुनिक सुविधाएं

November 24, 2026

सेंट पॉल्स स्कूल के 230 विद्यार्थियों ने ‘द ग्रांड माचल’ में उठाया रोमांचक गतिविधियों का लुत्फ, मनोरंजन के साथ सीखे जीवन कौशल

November 24, 2026

रतलाम में 27 नवंबर को अस्थाई और आउटसोर्स कर्मचारियों का धरना, न्यूनतम वेतन व नियमितीकरण की मांग

November 24, 2026
Don't Miss
रतलाम

रतलाम कलेक्टर अजय कटेसरिया ने कन्या शिक्षा परिसर सैलाना को लिया गोद, जिले के 15 छात्रावासों में अधिकारियों की हुई नियुक्ति

By Shailendra SinghNovember 24, 2026

– विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और सर्वांगीण विकास के लिए प्रशासन की अनूठी पहल -…

जावरा में स्पर्श क्लिनिक की नई पहल, अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी त्वचा, बाल और सौंदर्य संबंधी आधुनिक सुविधाएं

November 24, 2026

सेंट पॉल्स स्कूल के 230 विद्यार्थियों ने ‘द ग्रांड माचल’ में उठाया रोमांचक गतिविधियों का लुत्फ, मनोरंजन के साथ सीखे जीवन कौशल

November 24, 2026

रतलाम में 27 नवंबर को अस्थाई और आउटसोर्स कर्मचारियों का धरना, न्यूनतम वेतन व नियमितीकरण की मांग

November 24, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

रतलाम कलेक्टर अजय कटेसरिया ने कन्या शिक्षा परिसर सैलाना को लिया गोद, जिले के 15 छात्रावासों में अधिकारियों की हुई नियुक्ति

November 24, 2026

जावरा में स्पर्श क्लिनिक की नई पहल, अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी त्वचा, बाल और सौंदर्य संबंधी आधुनिक सुविधाएं

November 24, 2026

सेंट पॉल्स स्कूल के 230 विद्यार्थियों ने ‘द ग्रांड माचल’ में उठाया रोमांचक गतिविधियों का लुत्फ, मनोरंजन के साथ सीखे जीवन कौशल

November 24, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.