– भारतविकास परिषद की जावरा शाखा को मिले 3 अवार्ड
जावरा। भारत विकास परिषद की प्रांतीय बैठक नीमच के मंगलम रिसोर्ट में संपन्न हुई। बैठक में प्रांत से 19 शाखाओं से पदाधिकारी एवं रीजन के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक के अंतर्गत 19 शाखाओं के सचिवों द्वारा अपने पूरे वर्षभर के सभी प्रकल्पों पर किए गए कार्यो का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जिसमे जावरा शाखा सचिव निलेश मेहता ने भी अपने पूरे वर्ष के सभी किए गए कार्यो का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप चौपडा द्वारा जावरा शाखा को सेवा कार्यो के तीन अवार्ड से स मानित किया गया। जिसमे सार्वधिक रक्तदान, सर्वाधिक नेत्रदान के साथ सर्वाधिक सं या में भारत जानो प्रतियोगिता का आयोजन के लिए तीन स्मृति चिन्ह के साथ जावरा शाखा अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, सचिव निलेश मेहता, कोषाध्यक्ष पप्पूसिंग राठौर, उपाध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी, संगठन मंत्री शेखर नाहर को मंच पर रीजन एवं प्रांतीय पदाधिकारी की उपस्थिति में स मानित किया गया। इसके साथ ही प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप चौपडा ने कहां कि नेत्रदान में जावरा शाखा ने ऐतिहासिक कार्य करते हुए मात्र 10 माह में 31 नेत्रदान कर पूरे प्रांत में सबसे सर्वश्रेष्ठ शाखा का रिकॉर्ड कायम किया है।





