– शुक्रवार को 497 तो शनिवार को 535 किसानों की अफीम तुली
– रविवार को प्रथम खण्ड के शेष किसानों की तोली जाएगी अफीम
– 1 अप्रेल से शुरु हुआ द्वितीय खण्ड का तोल
जावरा। क्षैत्र के अफीम उत्पादन करने वाले किसानों की अफीम का तोल जावरा स्थित नारकोटिक्स कार्यालय पर शुक्रवार से प्रारंभ हुआ। जिसमें जावरा उपखण्ड के प्रथम खण्ड के किसानों का तोल कार्य जारी है, रविवार को प्रथम खण्ड के तोल का अंतिम दिन है, 1 अप्रेल से द्वितीय खण्ड के किसानों की अफीम का तोल कार्य प्रारंभ हुआ। पहले दिन प्रथम खण्ड के 497 किसानों की तोल कार्य हुआ। वहीं शनिवार को दुसरे दिन 535 किसानों का तोल हुआ।
नगर के पेलेस स्थित नारकोटिक्स कार्यालय पर शुक्रवार की सुबह करीब 4 बजे से क्षैत्र के अफीम उत्पादक किसानों की अफीम का तोल कार्य प्रारंभ हुआ। नारकोटिक्स के शशीकांत ने बताया कि जावरा के प्रथम एवं द्वितीय खण्ड में ६ तहसील शामिल है। जिसमें दलौदा, मंदसौर, जावरा, रतलाम तथा पिपलौदा शामिल है। जावरा के प्रथम एवं द्वितीय खण्ड की छ: तहसील में कम अफीम के करीब 1593 किसानों को पट्टे दिए गए थे। जिनमें से पहले दिन 497 किसानों की अफीम का तोल किया गया, वहीं दुसरे दिन 535 किसानों का तोल किया, शेष बजे किसानों का तोल रविवार को होगा।
1 अप्रेल से द्वितीय खण्ड के किसानों का तोल होगा। इसके बाद सीपीएस का तोल कार्य किया जाएगा। अफीम के तोल के लिए नारकोटिक्स विभाग के अधिकारियों को तैनात किया गया है। कार्यालय पर तोल काटों पर तोल किया जा रहा है। गर्मी को देखते हुए किसानों के बैठने के लिए व्यवस्था की गई है, उनके लिए ठंडे पानी के साथ कुलर की भी व्यवस्था की गई है।
कार्यालय के बाहर पार्किंग से हुई अव्यवस्था –
शहर के पैलेस की समीप बने केन्द्रीय नारकोटिक्स कार्यालय के बाहर पार्किंग नहीं है, ऐसे में अफीम का तोल करवाने आए किसानों ने अपने वाहन अव्यवस्थित रुप से जहां तहां खड़े कर दिए। जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा।




