– एसडीएम ने मंडी प्रांगण पहुंचकर देखी व्यवस्थाएं
जावरा। देश का 75 वां गणतंत्र दिवस शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसको लेकर खाचरौद नाका स्थित लहसुन मंडी प्रांगण में व्यवस्था की गई है। गुरुवार की शाम को एसडीएम अनिल भाना ने अधिकारियों के साथ मिलकर तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्य समारोह में विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय, नपाध्यक्ष अनम यूसुफ कड़पा, उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा, एसडीएम अनिल भाना, सीएसपी दुर्गेश आर्मो, एसडीओपी शक्तिसिंह चौहान की उपस्थिति में जनपद अध्यक्ष ध्वजारोहण करेगी। वहीं विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजुद रहेंगें। ध्वजारोहण के साथ ही एनसीसी केडेट्स सलामी देंगे, वहीं स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही वर्ष भर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
लहसुन मंडी में होगा 75 वे गणतन्त्र दिवस का मुख्य आयोजन, जनपद अध्यक्षा करेगी ध्वजारोहण
Shailendra Singh
शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

