जावरा। नगर पालिका परिषद जावरा द्वारा वार्ड क्रमांक 29 के लायंस नेत्र चिकित्सालय रोड पर डामरीकरण कार्य का शुभारंभ किया। डामरीकरण कार्य की लागत 3.50 लाख रुपए है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अनम युसूफ कडपा, उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा, डॉ सी एल वर्मा , लायंस क्लब अध्यक्ष अजय सकलेचा,चेयरमैन विजय पामेचा,लोक निर्माण चेयरमैन इरफान मुबारिक हुसैन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष यूसुफ कडपा,क्षेत्रीय पार्षद शिवेंद्र माथुर,पार्षद रजत सोनी,चेयरमैन मुस्तकिम मंसूरी,कविता अनिस कल्याणे,लोकेश विजवा,आसिफ कबाड़ी,यास्मीन इमरान कबाड़ी,डॉक्टर एन के वर्मा,पार्षद प्रतिनिधि राजेश धाकड़,विनोद ओरा,आमिर खान, नूरजहां कड़पा लायंस क्लब के अनिल काला,घनश्याम रामनानी,नरेंद्र संघवी, छोटू पंड्या,अमित शर्मा,जय प्रकाश श्रीवास्तव ,कुलदीप भट्ट,प्रवीण पाठक,ओझा सर,सिंह पाल साहब, नपा इंजीनियर लोकेश कुमार विजय,शैलेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।


