– सभा में आगामी कार्ययोजना तय कर सदस्यों ने खेले गेम्स
जावरा। शहर की जनरल मर्चेंट एसोसिएशन की पारिवारिक सभा एवं पार्टी भीमाखेड़ी स्थित श्री हनुमान मंदिर पर आयोजित की गई। जिसमें आगामी कार्य योजना तय की गई साथ ही सभा में सदस्यों ने मनोरंजक गेम्स खेलकर पार्टी को सफल बनाया। सभा पश्चात सभी सदस्यों ने परिवार सहित सामुहिक भोज किया। सभा में संस्था संरक्षक पुखराज पटवा, निवृतमान अध्यक्ष दिनेश शर्मा, संस्था अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सोनगरा, सचिव पुष्पक चौरसिया, कोषाध्यक्ष रितेश भटेवरा, कपिल परिहार, कृष्ण गोपाल शाक्य, सुनील हरण, सुनील धारीवाल, टेमर श्याम जैन सहित सदस्य उपस्थित रहे।


