– भारत माता के जयकारों के साथ किया एक दूसरे का मुंह मीठा
– विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय को मंत्री मंडल में शामिल किए जाने की उठाई मांग
जावरा। मध्यप्रदेश में भाजपा की प्रचण्ड जीत के बाद बुधवार को नई मंत्री परिषद का श्रीगणेश हुआ, बुधवार को मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल के मोतीलाल नेहरु स्टेडियम में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, शपथ ग्रहण समारोह के बाद शहर के घंटाघर चौराहे पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने शहर के मुख्य घंटाघर चौराहे पर जमकर आतिशबाजी करते हुए भारत माता के जयकारों के साथ प्रदेश में लगातार पांचवी बार भाजपा की सरकार बनने और जावरा से लगातार तीसरी बार डॉ राजेन्द्र पाण्डेय के विधायक बनने पर जश्न मनाया। साथ ही नए मंत्री मंडल में चार बार विधायक रहे डॉ पाण्डेय को मंत्री मंडल में शामिल किए जाने की मांग करते हुए कार्यकर्ताओं ने एक दुसरे का मुंह मीठा करवाया।
घंटाघर चौराहे पर आतिशबाजी के दौरान विधानसभा प्रभारी महेश सोनी, मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम पटवा, विधायक प्रतिनिधि अजयसिंह भाटी, पूर्व मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर महावर, पूर्व नपा चेयरमेन घनश्याम सोलंकी, मंडी व्यापारी संघ अध्यक्ष अजीत चत्तर, नपा पार्षद रजत सोनी, कालू कदम, सोनु यादव, अनिल मोदी, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष देवेन्द्रङ्क्षसह जादोन, पूर्व नपा सचेतक सुमन मेहता, युवा नेता अनिल धारीवाल, संदीप रांका, सुभाष टुकडिय़ा, अनिल तांतेड़, बाबूलाल सांखला, शिखर धारीवाल, पंकज अग्रवाल, सत्यनारायण पांचाल, मुन्ना भाई पेंटर, असलम मेव, संजय दीया, महिला नैत्री संतोष शर्मा, मंजु पांचाल आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजुद रहे।


