• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा: पेट्रोल पंप पर मौत का तांडव होते-होते बचा! हादसे के बाद जलती कार लेकर पंप में घुसा चालक, युवकों ने बुझाई आग

November 10, 2026

जावरा अग्निकांड : टायर की दुकान के साथ कार जलकर राख, चार शहरों से बुलानी पड़ी मदद, 25 से अधिक फेरे लगाने के बाद बुझी आग!

November 10, 2026

🚨🔴 BIG BREAKING NEWS | जैन ढाबे के पास टायर की दुकान में भीषण आग, लगातार विकराल हो रही लपटें,

November 10, 2026
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, November 10
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»विधायक आकर बोलेंगे सरकारी स्कूल अच्छे है, तो खुद को बच्चों को प्राइवेट में क्यों पढऩे भेजते हो : जीवनसिंह
जावरा

विधायक आकर बोलेंगे सरकारी स्कूल अच्छे है, तो खुद को बच्चों को प्राइवेट में क्यों पढऩे भेजते हो : जीवनसिंह

EditorBy EditorNovember 13, 2023No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– रात में हमारे झंडे, बैनर फाडकर रहे, क्या यहीं राजनीति है
जावरा (शैलेन्द्र सिंह चौहान )। नेता आरोप प्रत्यारोप लगाते रहते हैं मैं आरोप प्रत्यारोप की राजनीति करने नहीं आया, मैंने कांग्रेस बीजेपी से एक ही सवाल पूछा है कि आपने 75 सालों में लोगों के लिए क्या करा है गांव में मूलभूत सुविधा तक नहीं है 75 सालों में शिक्षा व्यवस्था तक नहीं सुधार पाए। खाली बिल्डिंगे बनाने से स्कूल और हॉस्पिटल नहीं सुधर सकते हैं। मैं पैसे देकर राजनीति करने नहीं आया हूं हमारे पास में बांटने के लिए पैसे नहीं है पैसे वही लोग बांट रहे हैं जिन ने पहले पैसे आप से लुट रखें है।


यह बात निर्दलीय प्रत्याशी तथा करणी सेना परिवार प्रमुख जीवनसिंह शेरपुर ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के गांव बरखेड़ी,ढोढर, परवलिया,रिछाचांदा, रोज़ाना,नंदावता, बनवाड़ा, रिंगनोद,रोला, में जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहीं। जीवनसिंह ने कहा कि इन पर आरोप प्रत्यारोप लगाना हमारा मकसद नहीं है हमारा मकसद है जो मूलभूत सुविधा यह उपलब्ध नहीं करा पाए उसके लिए आवाज उठाना हम जिस मकसद जीस विजऩ पर चुनाव लड़ रहे उस से यह भटकाने के लिए यह सारी हरकतें करते हैं उनको पता है कि यह लोगों को जागरुक कर रहा है अगर लोग जागरुक हो गए तो लोग नेताओं से बार-बार सवाल पूछेंगे और में जागरूकता फैलाने आया हूं। चुनाव लड़ूंगा सिद्धांतों पर चुनाव लड़ूंगा मुद्दों पर और हर मुद्दे को प्राथमिकता से उठा रहा हूं और उसके लिए बोल भी रहा हूं। पार्टियों के नेताओं को एक बार किसी ने वोट नहीं दिया तो अपनी कमियां दुर करने के बजाए जिसने वोट नहीं दिया उसको प्रताड़ित करना।

रात में हमारे झंडे बैनर फाड़ रहे –
जीवनसिंह ने कहा कि रात में हमारे झंडे और बैनर फाड़ के फेंक दिए यह राजनीति थोड़ी होती है, मेरे गांव में दोनों पार्टियां के झंडे लगे हैं तो क्या हम उनको फाड़ कर फिंकवा देंगे ऐसी राजनीति हम नहीं करते हैं। वोट मिलेंगे काम पर वोट मिलेंगे मुद्दों पर वोट मिलेंगे मकसद पर वोट मिलेंगे सत्यता पर लेकिन इनके पास में कोई मुद्दा नहीं है ईनकी नीयत और नीति दोनों खराब है यह नेता बस पांच सालों तक जनता को लूटते हैं और चुनाव आते हैं जनता के पैसों को जनता में बाट कर जीतने का सोचते हैं।


ट्रांसफार्मर के लिए भटक रहे किसान –
किसानों को ट्रांसफॉर्मर नहीं मिलते है, किसानों को भटकना पड़ता है, उसके लिए विधायक कभी नहीं बोले चाहे किसानों का खेत सूख जाए पूरे विधानसभा में घूम जाना एक भी सरकारी स्कूल आपको ऐसा नहीं मिलेगा जिसमें आपके बच्चों को आप पढ़ा पाए। अगर विधायक आके यह बोले कि सरकारी स्कूल की व्यवस्था अच्छी है तो उनको बोलना आपके के बच्चों को प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने के लिए क्यों भेजते हो।आपको शिक्षा और स्वास्थ्य का स्तर अच्छा करना है इस बात के लिए विधानसभा में कोई बात रख सके किसानो की बात पूरे मध्य प्रदेश में जितने विधायक है वह तो विधानसभा में नहीं रख सकें, मैं आपको गारंटी देता हूं की विधानसभा में आपके लिए बोलूंगा नहीं पूरी विधानसभा को हिला दूंगा। 229 विधायक एक तरफ रहेंगे और मैं अकेला एक तरफ रहूंगा। जो हम मुद्दे उठा रहे हैं अब नेता उनको कॉपी करने में लग गए क्योंकि इन नेताओं को अब पता चला कि किसान का असली दु:ख दर्द यह है उनको आज तक यह भी पता नहीं किसान दु:खी किस कारण है। वह केवल नोट छापने में व्यस्त थे और नोट छापने वाले कभी किसानों का भला नहीं कर सकते हैं मुझे केवल आपके वोट चाहिए नोट नहीं आपको भी नोट लेकर ललचाने आएंगे डराएंगे धमकाएंगे लेकीन डरना नहीं आपका भाई आपके साथ है ।
मंगलवार को इन गांवों में होगा जनसम्पर्क –
करणी सेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर मंगलवार को कालूखेड़ा, सुखेड़ा, नौलखा, सुजापुर, पिपलोदा में जनसंपर्क करेंगे। जनसंपर्क के दौरान शेरपुर का जगह-जगह स्वागत किया. साथ ही गाव वालो ने अपना पूर्ण समर्थन देकर विजय होने का आशीर्वाद दिया शेरपुर के साथ विधानसभा क्षेत्र के कई गांव के पंच सरपंच व शहरी क्षेत्र के प्रभुधजन, व्यापारी बंधु, माताएं बहने, युवा कार्यकर्ता साथ में रहे गांव गांव में जन समर्थन और स्नेह मिला। रोजाना में सर्व समाज के लोगों ने निर्दलीय प्रत्याशी जीवन सिंह शेरपुर का जेसीबी से फूल वर्षा कर व फल फ्रूट से तोलकर भव्य स्वागत किया एवं घर-घर तिलक लगाकर शाल श्रीफल भेटकर जीत का आशीर्वाद दिया।

Post Views: 227
vedio
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

महावीर जैन नेशनल स्कूल में चार दिवसीय दीपावली महोत्सव की धूम, रंगोली और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

November 8, 2026

जावरा में रूप चौदस की धूम, अजय और एंजल सैलून में देर रात तक उमड़ी ग्राहकों की भीड़

November 7, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में सजा नीति निर्माण का मंच, विद्यार्थियों ने रखे देश के विकास के नए विजन

November 5, 2026
Don't Miss
एक्सक्लूसिव

जावरा: पेट्रोल पंप पर मौत का तांडव होते-होते बचा! हादसे के बाद जलती कार लेकर पंप में घुसा चालक, युवकों ने बुझाई आग

By EditorNovember 10, 2026

– रात 2 बजे टक्कर के बाद धधकती कार सीधे पेट्रोल पंप में घुसी, मची…

जावरा अग्निकांड : टायर की दुकान के साथ कार जलकर राख, चार शहरों से बुलानी पड़ी मदद, 25 से अधिक फेरे लगाने के बाद बुझी आग!

November 10, 2026

🚨🔴 BIG BREAKING NEWS | जैन ढाबे के पास टायर की दुकान में भीषण आग, लगातार विकराल हो रही लपटें,

November 10, 2026

महावीर जैन नेशनल स्कूल में चार दिवसीय दीपावली महोत्सव की धूम, रंगोली और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

November 8, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा: पेट्रोल पंप पर मौत का तांडव होते-होते बचा! हादसे के बाद जलती कार लेकर पंप में घुसा चालक, युवकों ने बुझाई आग

November 10, 2026

जावरा अग्निकांड : टायर की दुकान के साथ कार जलकर राख, चार शहरों से बुलानी पड़ी मदद, 25 से अधिक फेरे लगाने के बाद बुझी आग!

November 10, 2026

🚨🔴 BIG BREAKING NEWS | जैन ढाबे के पास टायर की दुकान में भीषण आग, लगातार विकराल हो रही लपटें,

November 10, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.