– जावरा विधानसभा में 11 उम्मीद्वारों ने भरे 14 नामांकन
– अंतिम दिन 8 लोगों ने भरे 9 नामांकन फार्म
जावरा। रतलाम जिले की जावरा विधानसभा का चुनाव धीरे धीरे और अधिक रोचक होता जा रहा है, पहले तो यह चुनाव केवल त्रिकोणीय संघर्ष का ही नजर आ रहा था, लेकिन अंतिम दिन कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी वीरेन्द्रसिंह सोलंकी के साथ ही कांग्रेस के ही पूर्व प्रत्याशी रहे हिम्मतङ्क्षसह श्रीमाल ने हिम्मत दिखाई और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से नामांकन दाखिल कर दिया। वहीं सोलंकी के साथ भोपाल में टिकट की मांग को लेकर पहुंचे डीपी धाकड़ ने भी टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय उम्मीद्वार के रुप में अपना पर्चा दाखिल कर दिया। इससे पहले भाजपा से विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय और करणी सेना परिवार प्रमुख जीवनसिंह शेरपुर अपना नामांकन दाखिल कर ग्रामीण अंचलों में जनसम्पर्क में जुट गए है। अब यदि हिम्मतसिंह श्रीमाल और डीपी धाकड़ अपना नाम चुनावी रण से वापस नहीं लेते है तो जावरा में यह मुकाबला पंचकोणीय होता दिखाई दे रहा है। यदि ऐसा होता है जावरा के इतिहास में यह सबसे रोचक चुनाव रहेगा।
किसने कितने फार्म भरे –
अंतिम दिन 11 प्रत्याशियों ने कु ल 14 फार्म जमा करवाएं है। इनमें से राजेन्द्र पांंडेय ने दो फार्म तथा जीवनसिंह ने तीन फार्म भरे। फार्म जमा करवाने वाले प्रत्याशियों में भाजपा, कांग्रेस के साथ ही आजाद समाज पार्टी से दिलवार खान, बहुजन समाजवादी पार्टी से दशरथ आंजना, विजयसिंह यादव ने भारतीय स्वर्णीम पार्टी से नामांकन दाखिल किया है। वहीं निर्दलीय उम्मीद्वार के रुप में राधेश्याम अस्तोलिया, रामेश्वर बागरी तथा मोहनलाल सीताराम ने अपने नामांकन दाखिल किया है।


