जावरा। वाल्मीकि समाज जावरा द्वारा स्थानीय गोगा देव मंदिर पूल बाजार पर आदि कवि महर्षि वाल्मीकि का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया।
भगवान वाल्मीकि की महाआरती की गई। जहां वाल्मीकि धर्म संगठन के प्रदेश प्रवक्ता पुखराज बिड़वान ने उपस्थित वाल्मीकि समाज के संत ओमनाथ महाराज, राजेंद्र कल्याणे पटेल, जीवन कल्याणे, रमेशचंद चौहान, शिव कंडारे, किशोर भगत, किशोर कल्याणे, नानूराम चौहान, संदीप डुलगज, राजेश दावरे, उमेश भगत, लेखराज शिंदे, दिनेश पेमाल आदि का सम्मान किया गया। इस मौके पर रोनी चांवरे, राज गोडाला, निखिल पटवाने, देव बाली, दिलीप कल्याणे, भोला मेंहदूले आदि मौजुद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश बारवासे ने किया । आभार अमन बारवासे ने माना। जानकारी सुंदरम पारोतिया ने दी।


