– ट्रेफिक सुबेदार वाजपेयी ने ओव्हरलोड वाहनों की चैकिंग के दौरान की कार्रवाई
– ओव्हरलोड वाहनों के 18 चालान बनाते हुए कुल 27 हजार 400 की राजस्व वसुली
जावरा। क्षैत्र में इन दिनों सोयाबीन की कटाई का कार्य चालु है, ऐसे में कई छोटे वाहन अपनी क्षमता से अधिक मजदुरों को बैठा रहे है, हालकि में मजदुरो भरा वाहन और कई लोग घायल हुए, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले भर में ओव्हरलोड वाहनों के विरूद्ध ट्रेफिक महकमे ने कार्रवाई करना प्रारंभ की। इसी कड़ी में जावरा ट्रेफिक इंचार्ज सुबेदार सोनु वाजपेयी ने अपनी टीम के साथ रविवार की शाम को ओव्हरलोड वाहनों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए करीब 18 चालान बनाते हुए 27 हजार 400 रुपए की राजस्व वसुली की, वहीं राजस्थान की और से क्षमता से करीब 7 टन अधिक सीमेंट भरकर ला रहे ट्राले पर चालानी कार्रवाई करते हुए 19 हजार से अधिक का चालान बनाया।
ट्रेफिक इंचार्ज सोनु वाजपेयी ने बताया कि रविवार की शाम को ओव्हरलोड वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की है, इस दौरान राजस्थान पासिंग ट्रेलर क्रमांक आरजे 09 जीडी 3204 को रोककर जांच की तो उसमें क्षमता से करीब 7टन अधिक सीमेंट भरी थी, जिस पर उसके विरुद्ध परिवहन नियमों के अनुसार कार्रवाई करते हुए ट्रेलर चालक तंवर सिंह पिता मिट्ठू सिंह (32) निवासी गोगोंव भीलवाड़ा पर 19 हजार 500 रुपए की चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही कार्रवाई के दौरान करीब 18 चालान बनाते हुए 27 हजार 400 रुपए की राजस्व वसुली की गई। क्षैत्र में चल रहे ओव्हरलोड वाहनों के विरूद्ध ट्रेफिक पुलिस की कार्रवाई अब लगातार जारी रहेगी।


