– बैठक में सौंपा पदभार, सदस्यों ने किया स्वागत
जावरा। प्रिय दर्शनी क्लब कमानी गेट द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नवरात्रि महोत्सव बड़ी धुमधाम से मनाने के लिए बैठक आयोजित की। बैठक में इस साल के नवीन पदाधिकारियों का चयन भी किया गया। जिसमें इस साल पीडीसी की कमान समय श्रोत्रिय को सौंपते हुए अध्यक्ष मनोनीत किया है, सचिव पद पर यश पोरवाल (भरत) को मनोनीत किया। बैठक में संस्था के वरिष्ठ एडवोकेट वरुण श्रोत्रिय, सत्यनारायण अग्रवाल, संजय मोदी, विनय पोरवाल, रजत गर्ग, संस्कार, दीपक, हनी के साथ क्लब के सभी सदस्य मौजुद रहे। सदस्यों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।
०००००००००००००
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

