– डाक्टर्स और बैंक मेनेजर हुए आरती में शामिल
जावरा।ज्वाला श्री गणेशोत्सव समिति द्वारा मनाए जा रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव के तीसरे दिन चौपाटी के राजा की महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती में अतिथि के रुप में डॉ अभयजीतसिंह राठौर, डॉ घनश्याम पाटीदार, डॉ अतुल मंडवारियां, सेंट्रल बैंक शाखा कालूखेड़ा मेनेजर वैभव व्यास, वरिष्ठ पत्रकार अशोक सेठिया, अर्पित सेठिया, अजुन पाण्ड्या उपस्थित रहे।

अतिथियों का भगवा दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत समिति के राकेशसिंह राठौर, शैलेन्द्रसिंह चौहान, विक्रमसिंह यादव, विकास पंवार, गौतम राठौर, अमन राव, महेन्द्र सैनी (बंटी), विजय चौहान, सनी बाथम, शिवम सोलंकी, शुभम राव, शैलेन्द्र सोलंकी, महेन्द्र गौड, रोहित गुर्जर, शिवांश सिंह, मुबारिक भाई (इरफान लाईट), विजयसिंह पंवार (चामुंडा डीजे), चेतन सैनी (बालाजी डेकोरेटर्स) आदि ने किया। प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की पूजा व आरती पंडित रविन्द्र उपाध्याय तथा प्र्रद्धुमन उपाध्याय ने की।

