• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

WhatsApp ग्रुप में धमकीपूर्ण संदेश भेजना पड़ा भारी! कलेक्टर अजय कटेसरिया ने कर्मचारी पुष्पेन्द्र बॉस को किया सस्पेंड

November 17, 2026

जावरा में दिनदहाड़े चोरी! नमकीन लेने पहुंचे युवक ने व्यापारी के काउंटर से उड़ाए 10 हजार रुपए

November 17, 2026

आशीर्वाद कॉलोनी के रहवासियों का एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, 5 दिन का अल्टीमेटम

November 17, 2026
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, November 17
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»क्राइम न्यूज़»जावरा में दिनदहाड़े चोरी! नमकीन लेने पहुंचे युवक ने व्यापारी के काउंटर से उड़ाए 10 हजार रुपए
क्राइम न्यूज़

जावरा में दिनदहाड़े चोरी! नमकीन लेने पहुंचे युवक ने व्यापारी के काउंटर से उड़ाए 10 हजार रुपए

EditorBy EditorNovember 17, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– राजश्री नमकीन सेंटर पर ग्राहक बनकर आया शातिर युवक, व्यापारी का ध्यान हटते ही नकदी पर किया हाथ साफ; साथी के साथ बाइक से फरार, सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपे
जावरा। शहर की पुरानी धानमंडी स्थित राजश्री नमकीन सेंटर पर दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। नमकीन खरीदने के बहाने दुकान में पहुंचे एक युवक ने व्यापारी की नजर बचाकर काउंटर में रखी 10 हजार रुपए की गड्डी पर हाथ साफ कर दिया और अपने एक साथी के साथ बाइक से फरार हो गया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से व्यापारियों में चिंता का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, राजश्री नमकीन सेंटर के संचालक रमेश खमोरा दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान एक युवक नमकीन लेने के बहाने दुकान में पहुंचा। जैसे ही व्यापारी रमेश खमोरा नमकीन निकालने के लिए दूसरी ओर गए, युवक ने मौके का फायदा उठाया और काउंटर में रखे 10 हजार रुपए उठाकर छिपा लिए। इसके बाद वह बिना किसी को शक होने दिए दुकान से बाहर निकला और पहले से बाइक लेकर मौजूद अपने साथी के साथ फरार हो गया।सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात, पुलिस को सौंपे साक्ष्य –
घटना की जानकारी लगने के बाद व्यापारी रमेश खमोरा ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस को सौंपते हुए लिखित आवेदन दिया है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवकों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है, ताकि चोरी गई राशि की बरामदगी की जा सके।
दिनदहाड़े चोरी से व्यापारियों में चिंता –
शहर के व्यस्त व्यापारिक क्षेत्र पुरानी धानमंडी में इस तरह दिनदहाड़े चोरी की वारदात ने दुकानदारों की चिंता बढ़ा दी है। ग्राहक बनकर दुकानों में पहुंचने वाले संदिग्धों से सतर्क रहने की जरूरत एक बार फिर सामने आई है। अब देखना होगा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक कब पहुंचती है और चोरी गई रकम की बरामदगी कब तक हो पाती है।

Post Views: 7
#chori #jaora news today #POLICE
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

आशीर्वाद कॉलोनी के रहवासियों का एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, 5 दिन का अल्टीमेटम

November 17, 2026

जावरा में कॉलिंग वर्क के लिए अनुभवी युवतियों की आवश्यकता, ₹10 हजार मासिक वेतन

November 17, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत रसूलपुर मुडली में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

November 16, 2026
Don't Miss
रतलाम

WhatsApp ग्रुप में धमकीपूर्ण संदेश भेजना पड़ा भारी! कलेक्टर अजय कटेसरिया ने कर्मचारी पुष्पेन्द्र बॉस को किया सस्पेंड

By EditorNovember 17, 2026

– पुष्पेन्द्र बॉस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड, निलंबन अवधि में कलेक्टर कार्यालय रतलाम रहेगा मुख्यालय…

जावरा में दिनदहाड़े चोरी! नमकीन लेने पहुंचे युवक ने व्यापारी के काउंटर से उड़ाए 10 हजार रुपए

November 17, 2026

आशीर्वाद कॉलोनी के रहवासियों का एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, 5 दिन का अल्टीमेटम

November 17, 2026

जावरा में कॉलिंग वर्क के लिए अनुभवी युवतियों की आवश्यकता, ₹10 हजार मासिक वेतन

November 17, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

WhatsApp ग्रुप में धमकीपूर्ण संदेश भेजना पड़ा भारी! कलेक्टर अजय कटेसरिया ने कर्मचारी पुष्पेन्द्र बॉस को किया सस्पेंड

November 17, 2026

जावरा में दिनदहाड़े चोरी! नमकीन लेने पहुंचे युवक ने व्यापारी के काउंटर से उड़ाए 10 हजार रुपए

November 17, 2026

आशीर्वाद कॉलोनी के रहवासियों का एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, 5 दिन का अल्टीमेटम

November 17, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.