• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

लायन्स क्लब जावरा ने विधायक डॉ. पाण्डेय का जन्मदिन मनाया, द्वितीय डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के लिए पवन मोदी के नाम पर बनी सर्वसम्मति

November 12, 2026

जावरा में मलेनी बैराज के पानी से अवैध सिंचाई की शिकायत, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

November 12, 2026

नीमच में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए

November 12, 2026
Facebook Twitter Instagram
Thursday, November 12
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»क्राइम न्यूज़»जावरा पुलिस की बड़ी सफलता : 24 घंटे में हरियाणा से बरामद किया 27 लाख का चोरी गया आयशर ट्रक
क्राइम न्यूज़

जावरा पुलिस की बड़ी सफलता : 24 घंटे में हरियाणा से बरामद किया 27 लाख का चोरी गया आयशर ट्रक

EditorBy EditorNovember 11, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– मुंबई की ओर ले जाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश, एक्सप्रेस-वे पर ट्रक डिटेक्ट होते ही सक्रिय हुई पुलिस टीम
– नूंह जिले में खराब होने पर ट्रक छोड़कर फरार हुए आरोपी।
जावरा। थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने तत्परता और बेहतर पुलिस समन्वय का परिचय देते हुए चोरी गए करीब 27 लाख रुपए कीमत के आयशर ट्रक को महज 24 घंटे के भीतर हरियाणा के जिला नूंह से बरामद कर लिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते चोर ट्रक को अपने साथ ले जाने में सफल नहीं हो सके। हालांकि, आरोपी ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
मुंबई की ओर ले जाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश –
जानकारी के अनुसार, 9 नवंबर 2026 को ग्राम भूतेड़ा निवासी अंकलेश्वर पिता प्रभुलाल भील (22) ने थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका आयशर ट्रक क्रमांक RJ 09 GE 5978 अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए हैं। ट्रक की अनुमानित कीमत करीब 27 लाख रुपए बताई गई। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।टोल नाकों के कैमरों से मिला अहम सुराग –
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने टोल बैरियरों से ट्रक की आवाजाही संबंधी जानकारी जुटाई। जांच में सामने आया कि आरोपी पहले ट्रक को मुंबई की ओर ले गए, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। इसके बाद रात करीब 3 बजे ट्रक के दिल्ली की ओर वापस जाने की जानकारी मिली। इसी दौरान एक्सप्रेस-वे पर ट्रक डिटेक्ट हो गया।
हरियाणा के नूंह में खराब हुआ ट्रक, आरोपी फरार –
ट्रक की लोकेशन मिलते ही जावरा पुलिस टीम तत्काल रवाना हुई और लगातार उसका पीछा करते हुए रास्ते के पुलिस थानों एवं चौकियों को सूचना दी। हरियाणा के जिला नूंह स्थित चौकी जयसिंहपुरा पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई। इसी बीच सूचना मिली कि जिला नूंह के कलिंजरा टोल के पास ट्रक खराब हो गया है। इसके चलते आरोपी ट्रक को वहीं छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर चौकी जयसिंहपुरा पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया।आरोपियों की तलाश जारी –
रतलाम पुलिस और हरियाणा पुलिस के आपसी समन्वय से चोरी गया 27 लाख रुपए कीमत का आयशर ट्रक बरामद कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है तथा मामले में आगे की विवेचना जारी है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका –
कार्रवाई में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र जावरा निरीक्षक सुमित मिश्रा, उप निरीक्षक प्रदीप शर्मा, प्रधान आरक्षक बालकृष्ण चंदेल, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र सिंह तथा हरियाणा के जिला नूंह स्थित चौकी जयसिंहपुरा प्रभारी उप निरीक्षक बलवीर सिंह एवं सहायक उप निरीक्षक शमीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post Views: 11
#crime news #jaora news today #JaoraIA police #MPPOLICE #Truck chori
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

लायन्स क्लब जावरा ने विधायक डॉ. पाण्डेय का जन्मदिन मनाया, द्वितीय डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के लिए पवन मोदी के नाम पर बनी सर्वसम्मति

November 12, 2026

जावरा में मलेनी बैराज के पानी से अवैध सिंचाई की शिकायत, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

November 12, 2026

जावरा: पेट्रोल पंप पर मौत का तांडव होते-होते बचा! हादसे के बाद जलती कार लेकर पंप में घुसा चालक, युवकों ने बुझाई आग

November 10, 2026
Don't Miss
जावरा

लायन्स क्लब जावरा ने विधायक डॉ. पाण्डेय का जन्मदिन मनाया, द्वितीय डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के लिए पवन मोदी के नाम पर बनी सर्वसम्मति

By EditorNovember 12, 2026

– एम.जे.एफ. ला. अनिल धारीवाल एवं ला. सजी वर्गीस ने संगठन की एकता के लिए…

जावरा में मलेनी बैराज के पानी से अवैध सिंचाई की शिकायत, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

November 12, 2026

नीमच में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए

November 12, 2026

जावरा पुलिस की बड़ी सफलता : 24 घंटे में हरियाणा से बरामद किया 27 लाख का चोरी गया आयशर ट्रक

November 11, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

लायन्स क्लब जावरा ने विधायक डॉ. पाण्डेय का जन्मदिन मनाया, द्वितीय डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के लिए पवन मोदी के नाम पर बनी सर्वसम्मति

November 12, 2026

जावरा में मलेनी बैराज के पानी से अवैध सिंचाई की शिकायत, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

November 12, 2026

नीमच में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए

November 12, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.