• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा बीईओ और रिंगनोद पीएम श्री स्कूल के प्राचार्य को नोटिस के निर्देश, बीआरसीसी को हटाने की कार्रवाई के निर्देश

October 21, 2026

चिकलाना स्कूल में ‘मनी स्मार्ट’ कार्यशाला : विद्यार्थियों को सिखाए वित्तीय प्रबंधन के गुर

October 21, 2026

सेजावता में धूमधाम से हुआ रावण दहन, श्रीराम की सेना और रावण की सेना के बीच एक घंटे चला युद्ध

October 20, 2026
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, October 21
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»चिकलाना स्कूल में ‘मनी स्मार्ट’ कार्यशाला : विद्यार्थियों को सिखाए वित्तीय प्रबंधन के गुर
जावरा

चिकलाना स्कूल में ‘मनी स्मार्ट’ कार्यशाला : विद्यार्थियों को सिखाए वित्तीय प्रबंधन के गुर

EditorBy EditorOctober 21, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– चिकलाना स्कूल में KIMTIMONEY की वित्तीय शिक्षा कार्यशाला, 80 विद्यार्थियों ने सीखे बचत, निवेश और साइबर फ्रॉड से बचाव के तरीके
जावरा। जावरा की KIMTIMONEY संस्था द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चिकलाना में विद्यार्थियों को वित्तीय प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ‘मनी स्मार्टÓ वित्तीय शिक्षा एवं फाइनेंस में करियर मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कक्षा 10 वीं, 11 वीं और 12 वीं के लगभग 80 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने सहभागिता की।
संचालक प्रथमेश कीमती ने विद्यार्थियों को सरल भाषा और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से पैसों के सही प्रबंधन, बचत और निवेश की जानकारी दी। उन्होंने जरूरत और शौक के बीच अंतर समझाते हुए 50-30-20 बजट नियम, पहले बचत फिर खर्च, महंगाई का प्रभाव और कंपाउंडिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में म्यूचुअल फंड, SIP, हेल्थ इंश्योरेंस, टर्म इंश्योरेंस, सही लोन का चयन और क्रेडिट स्कोर के महत्व के बारे में भी विस्तार से बताया गया। विद्यार्थियों को समझाया गया कि आर्थिक रूप से जागरूक बनने के लिए कम उम्र से ही बचत की आदत विकसित करना और सोच-समझकर वित्तीय निर्णय लेना जरूरी है।साइबर धोखाधड़ी से बचने के बताए उपाय –
डिजिटल लेनदेन के बढ़ते दौर में विद्यार्थियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के लिए भी जागरूक किया गया। प्रथमेश कीमती ने बताया कि किसी भी व्यक्ति के साथ OTP, UPI PIN या CVV साझा नहीं करना चाहिए। साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने अथवा आधिकारिक वेबसाइट cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।
फाइनेंस क्षेत्र में करियर की संभावनाओं से कराया परिचित –
कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को वित्तीय क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी भी दी गई। इसमें CA, CS, CFA, CFP, , बैंकिंग, एक्चुअरी, म्यूचुअल फंड, इंश्योरेंस एडवाइजर और फिनटेक जैसे क्षेत्रों में करियर बनाने की संभावनाओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों को वित्तीय जागरूकता के लिए ‘मनी स्मार्ट’ गाइड भी वितरित की गई। प्रथमेश कीमती ने कहा कि आज के विद्यार्थी कुछ ही वर्षों में नौकरी और कमाई की शुरुआत करेंगे। ऐसे में उन्हें अभी से पैसों के प्रबंधन, बचत और निवेश की सही जानकारी देना भविष्य में बेहतर वित्तीय निर्णय लेने में सहायक होगा। पैसों की समझ और वित्तीय शिक्षा की शुरुआत स्कूल स्तर से ही होनी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्य अंजुम बानो ने आभार व्यक्त किया।

Post Views: 5
#jaora news today #Smart Money
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

सेजावता में धूमधाम से हुआ रावण दहन, श्रीराम की सेना और रावण की सेना के बीच एक घंटे चला युद्ध

October 20, 2026

जावरा में 51 फीट के रावण का दहन, श्रीराम के अग्निबाण से धू-धू कर जली बुराई; कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले भी जले

October 20, 2026

जावरा में RSS का पथ संचलन : तीन बस्तियों में आयोजन, पंच परिवर्तन और राष्ट्र सेवा का दिया संदेश

October 20, 2026
Don't Miss
रतलाम

जावरा बीईओ और रिंगनोद पीएम श्री स्कूल के प्राचार्य को नोटिस के निर्देश, बीआरसीसी को हटाने की कार्रवाई के निर्देश

By EditorOctober 21, 2026

– कलेक्टर अजय कटेसरिया ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में जताई नाराजगी, बोले— ट्राइबल…

चिकलाना स्कूल में ‘मनी स्मार्ट’ कार्यशाला : विद्यार्थियों को सिखाए वित्तीय प्रबंधन के गुर

October 21, 2026

सेजावता में धूमधाम से हुआ रावण दहन, श्रीराम की सेना और रावण की सेना के बीच एक घंटे चला युद्ध

October 20, 2026

जावरा में 51 फीट के रावण का दहन, श्रीराम के अग्निबाण से धू-धू कर जली बुराई; कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले भी जले

October 20, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा बीईओ और रिंगनोद पीएम श्री स्कूल के प्राचार्य को नोटिस के निर्देश, बीआरसीसी को हटाने की कार्रवाई के निर्देश

October 21, 2026

चिकलाना स्कूल में ‘मनी स्मार्ट’ कार्यशाला : विद्यार्थियों को सिखाए वित्तीय प्रबंधन के गुर

October 21, 2026

सेजावता में धूमधाम से हुआ रावण दहन, श्रीराम की सेना और रावण की सेना के बीच एक घंटे चला युद्ध

October 20, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.