– खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने खिड़की दरवाजा स्थित फर्म का किया निरीक्षण
– भोपाल की प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद होगी नियमानुसार कार्रवाई
जावरा/रतलाम। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने जावरा में कार्रवाई करते हुए मैगी 2 मिनट्स नूडल्स का नमूना जांच के लिए लिया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योति बघेल एवं खाद्य औषधि प्रशासन रतलाम की टीम ने खिड़की दरवाजा स्थित फर्म नाकोड़ा ट्रेडर्स का निरीक्षण किया।
खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लिया नमूना –
निरीक्षण के दौरान फर्म का संचालन संयम पिता राजेश ओहरा द्वारा किया जाना पाया गया। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत मैगी 2 मिनट्स नूडल्स का नमूना मानक स्तर की जांच के लिए लिया गया। नमूने को परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है।
लाइसेंस और एक्सपायरी डेट की जांच के निर्देश –
विभागीय अधिकारियों ने फर्म संचालक को खाद्य लाइसेंस निर्धारित स्थान पर प्रदर्शित करने तथा खाद्य सामग्री बेचने से पहले बैच नंबर, एक्सपायरी डेट और बेस्ट बिफोर जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों की जांच करने के निर्देश दिए।
जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई –
खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, मैगी नूडल्स की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उसके निष्कर्षों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल नमूने की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

