– जावरा के निजी नर्सिंग होम से गंभीर हालत में किया रतलाम रैफर
– समर्थक पहुंचे सीटी थाने, दीपक के खिलाफ कार्रवाई की मांग
जावरा। शहर के चर्चित होटल प्रेसिडेंट से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार सुबह मामले ने नया मोड़ ले लिया। आचार्य विजय ने फेसबुक लाइव आकर आत्महत्या करने की बात कही। लाइव के दौरान उन्होंने सल्फास की गोलियां खाने और तारपीन पीने का दावा किया। लाइव में उन्होंने जावरा सिटी पेज संचालक दीपक बोरीवाल का नाम भी लिया।
फेसबुक लाइव की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आचार्य विजय को तलाशा और निजी नर्सिंग होम पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रतलाम रेफर किया गया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही विजय के समर्थक पहले निजी नर्सिंग होम पहुंचे जहां से सभी सीटी पुलिस थाने पहुंचे और जावरा सिटी पेज संचालक दीपक बोरीवाल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
युवति की हालत स्थित, बोली मुझे जबरन ले गया था –
वहीं वायरल वीडियो के बाद संबंधित युवती ने भी विजय के खिलाफ पुलिस को आवेदन दिया था और बाद में कथित तौर पर कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। उपचार के बाद युवती की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामले में सीएसपी युवराजसिंह ने बताया कि युवति ने भी विजय के खिलाफ आवेदन दिया था, जिसमें उसने बताया कि विजय उसे जबरन वहां लेकर गया था। वहीं अब विजय के इस कदम के बाद मामला और भी पेचिंदा हो गया हैं।
दीपक की तलाश जारी, दर्ज होगा प्रकरण –
सोमवार को विजय दग्दी द्वारा फैसबुक लाईव पर आकर आत्महत्या करने के दावे के बाद रतलाम रैफर किए जाने के बाद सीएसपी युवराज सिंह ने बताया कि वीडियो वायरल करने वाले जावरा सिटी पेज हैंडलर दीपक की तलाश की जा रही है। उसका मोबाइल बंद है और वह कहीं चला गया है। पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी है। दीपक पर प्रकरण भी दर्ज किया जा रहा हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

