– स्वच्छ भारत, विकसित भारत अभियान के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम, ग्रामीणों ने स्वच्छता का लिया संकल्प
पिपलोदा। गांधी जयंती के अवसर पर जनपद पंचायत पिपलोदा की ग्राम पंचायत बोरखेड़ा में स्वच्छ भारत, विकसित भारत अभियान के अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।
इसके बाद कन्या शाला बोरखेड़ा के समीप स्वच्छता के लिए श्रमदान किया गया। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों ने मिलकर परिसर की साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में स्वच्छता कार्य में निरंतर योगदान देने वाले सफाई कर्मचारियों का सम्मान भी किया गया। उपस्थित लोगों ने स्वच्छता को दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने और अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत पिपलोदा अध्यक्ष योगेंद्र सिंह सोलंकी, जिला पंचायत सदस्य डी.पी. धाकड़, जनपद पंचायत सीईओ ब्रह्म स्वरूप हंस, तहसीलदार पिंकी साठे, बोरखेड़ा सरपंच कचरोलाल चौधरी, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष दिलीप राव मंडलोई, जनपद सदस्य तेज सिंह, पंचायत सचिव दिलीप चौहान, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजेश पटेल, ग्राम पंचायत पंच रणजीत सिंह सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने स्वच्छ एवं सुंदर ग्राम बनाने और स्वच्छता के प्रति निरंतर जागरूक रहने का संकल्प लिया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

