• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026
Facebook Twitter Instagram
Friday, September 18
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»क्राइम न्यूज़»जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त
क्राइम न्यूज़

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

EditorBy EditorSeptember 18, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– ईदगाह रोड पर पुलिस की कार्रवाई, रेनॉल्ट काइगर कार भी जब्त; एक आरोपी फरार
जावरा। रतलाम जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जावरा शहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 67.58 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 6.70 लाख रुपए कीमत की एमडी ड्रग्स तथा करीब 7 लाख रुपए कीमत की काले रंग की रेनॉल्ट काइगर कार जब्त की है। पुलिस के अनुसार जब्त मश्रुका की कुल कीमत करीब 13.70 लाख रुपए है।
मुखबिर की सूचना पर ईदगाह रोड पर कार्रवाई –
पुलिस के अनुसार 17 सितंबर 2026 को उप निरीक्षक राकेश मेहरा को मुखबिर से अवैध मादक पदार्थ के संबंध में सूचना मिली थी। सूचना पर जावरा शहर पुलिस टीम ने बेगमपुरा ईदगाह रोड स्थित ईदगाह के सामने घेराबंदी कर कार्रवाई की। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए तीन युवकों को पकड़ा और तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की। पुलिस ने मौके से रेनॉल्ट काइगर कार क्रमांक एमपी 09 एएम 6202 भी जब्त की है।धार और खरगोन जिले के तीन आरोपी गिरफ्तार –
लक्की मंडलोई, उम्र 23 वर्ष, निवासी गांधी नगर, मनावर, जिला धार, अरबाज, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम खड़कवानी, तहसील कसरावद, जिला खरगोन, दानिश गौरी, उम्र 32 वर्ष, निवासी अंबेडकर चौराहा, इंदौर रोड, मनावर, जिला धार के रूप में हुई है।
एक आरोपी फरार, सप्लाई नेटवर्क को लेकर पूछताछ –
मामले में पुलिस ने वसीम चौकड़ी निवासी रतलामी गेट, जावरा को फरार बताया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। थाना जावरा शहर में धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस को पूछताछ के लिए रिमांड मिला है। पुलिस आरोपियों से एमडी ड्रग्स के स्रोत, सप्लाई और इससे जुड़े नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।
पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका –
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार मंडलोई, उप निरीक्षक राकेश मेहरा, सउनि सगीर खान, प्रधान आरक्षक जाकिर खान, मृदंग सातपुते, जगदीश चंद्र दमामी, दिनेश भागों, ललित जगावत सहित आरक्षक राजेश पंवार, चेनराम पाटीदार, राजेश पटेल, सुरेंद्र सिंह, आकाश परिहार, सुगड़ सिंह, नारायण सिंह, महिपाल सिंह, देवेंद्र शर्मा, भोम सिंह, दीपक यादव एवं साइबर सेल की भूमिका रही।

Post Views: 1
#crimenews #jaora news today #MPPOLICE #NDPS #SP Ratlam
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026

जावरा में ‘छात्रों की गूँज’ को लेकर छात्र संवाद, कुंवर नीतिराज सिंह ने विद्यार्थियों से किया इंदौर चलने का आह्वान

September 17, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

By EditorSeptember 18, 2026

– ईदगाह रोड पर पुलिस की कार्रवाई, रेनॉल्ट काइगर कार भी जब्त; एक आरोपी फरार…

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026

जावरा में ‘छात्रों की गूँज’ को लेकर छात्र संवाद, कुंवर नीतिराज सिंह ने विद्यार्थियों से किया इंदौर चलने का आह्वान

September 17, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.