– पर्युषण महापर्व के तहत भाग्यश्री चौधरी ने पूर्ण की 9 उपवास की कठिन तपस्या
– जावरा में गाजे-बाजे के साथ निकला भव्य वरघोड़ा, विधायक सहित कई गणमान्य नागरिक हुए शामिल
जावरा। नगर के जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ श्रीसंघ में पर्युषण महापर्व के तहत धर्म-ध्यान, आराधना और तपस्या का दौर जारी है। इसी क्रम में भाग्यश्री पियूष चौधरी द्वारा 9 उपवास की कठिन तपस्या पूर्ण करने पर गुरुवार सुबह उनके सम्मान में भव्य तपस्वी वरघोड़ा (चल समारोह) निकाला गया।
तपस्या पूर्ण होने की अनुमोदना स्वरूप सुबह करीब 9 बजे वरघोड़ा चौधरी परिवार के निज निवास से गाजे-बाजे के साथ प्रारंभ हुआ। चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ पीपली बाजार स्थित जैन मंदिर पहुंचा। यहां तपस्वी ने भगवान के दर्शन-वंदन किए, जिसके बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। मार्ग में जगह-जगह समाजजनों एवं श्रद्धालुओं ने तपस्वी की तपस्या की अनुमोदना की। इस अवसर पर बसंतीबाई, प्रदीप कुमार एवं निर्मल कुमार चौधरी परिवार की ओर से समाजजनों के लिए साधर्मिक वात्सल्य (स्वामी वात्सल्य) का आयोजन भी किया गया।
भजन संध्या में भक्ति में झूमे श्रद्धालु –
तपस्या के उपलक्ष्य में चौधरी परिवार की ओर से 16 सितंबर की रात्रि को भव्य प्रभु भक्ति एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। इंदौर से आए सुप्रसिद्ध भजन गायक लवेश बुराड़ ने एक से बढ़कर एक सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर भक्ति में झूम उठे।
विधायक सहित गणमान्य नागरिक हुए शामिल –
धार्मिक आयोजन एवं तपस्वी वरघोड़े में नगर के जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों एवं समाजजनों ने शामिल होकर भाग्यश्री चौधरी की तपस्या की अनुमोदना की। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय, के.के. सिंह कालूखेड़ा, कानसिंह चौहान, महेश सोनी, युसूफ कड़पा, नीतिराज सिंह, दिनेश व्यास (गुरुजी घटवास), अभय कोठारी, डॉ. दिलीप शाकल्य, चंद्रप्रकाश औसतवाल, राजेश शर्मा, कीर्तिशरणसिंह, रतनलाल लाकड़, अशोक सेठिया, जयंतीलाल दख, प्रकाश कोठारी, सुशील कोचट्टा, हिम्मतसिंह श्रीमाल, रविन्द्रसिंह श्रीमाल के साथ डॉ. आई.एल. चन्देलकर, शैलेन्द्र पांडेय, तेजराम माँगरोदा, अतुल मेहता, रवि दुग्गड़, कमल जैन, ललित जैन, संदीप आंचलिया, वीरेंद्र खिमेसरा, डॉ. महावीर पावेचा, लोकेश कांठेड़, आशीष धारीवाल, नवनीतसिंह श्रीमाल, मनीष मेहता, देवेंद्र शर्मा, संजय भंडारी, घनश्याम रामनानी, विमल मेहता, बाबूलाल खेमसरा, आशीष कोठारी, संजय आंचलिया, विमल चोरडिय़ा, श्रेणिक धारीवाल, महेंद्रसिंह बामनखेड़ी, शीतल श्रीमाल, विजय बोरदिया, जितेंद्र डोसी, संतोष तलेरा, पुखराज पटवा, दिलीप हेमावत, अरुण श्यामसुखा, ओमप्रकाश मंदलिया, राजेश हरा, रविराज हेमावत, महावीर धारीवाल, अंशुल मूणत, अनिल पोखरना, महावीर चंद्रावत, सुशील चंद्रावत, अशोक मेहता, चंदू यति, मनोज नामदेव, मुकेश चंडालिया, अमजद अली, घनश्याम वृत्तीया सहित बड़ी संख्या में धर्मालु उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

