जावरा। Phoenix International School की Under-17 Girls Kabaddi Team ने SGFI Games में शानदार प्रदर्शन करते हुए District Level से Division Level के लिए चयनित होकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
इस उपलब्धि में कक्षा 9वीं की प्रीति, गुंजन एवं कक्षा 10वीं की प्रतिज्ञा का Division Level के लिए चयन हुआ है। खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, नियमित अभ्यास और अनुशासन के दम पर यह सफलता हासिल की।
इस शानदार प्रदर्शन के पीछे Sports Coach Rahul Sir के निरंतर मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने खिलाड़ियों को लगातार अभ्यास करवाते हुए प्रतियोगिता के लिए तैयार किया।
विद्यालय के Director Vinit Nidhi Bafna एवं Principal Hemendra Prajapati ने चयनित खिलाड़ियों और Sports Coach Rahul Sir को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
Phoenix International School परिवार को गर्व है कि उसकी प्रतिभाशाली छात्राएँ अब Division Level पर Under-17 Kabaddi में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की कामना की।

