• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

चेहल्लुम से पहले हाई अलर्ट! हुसैन टेकरी पहुंचे एसपी अमित कुमार, सुरक्षा व्यवस्था का लिया पूरा जायजा

August 1, 2026

सावन में शिवभक्तों के लिए खुशखबरी! अब घर बैठे मिलेगा गंगोत्री का पवित्र गंगाजल, हर सोमवार मंदिरों पर भी विशेष स्टॉल

August 1, 2026

‘प्रीमियम कटा, मुआवजा मिला… लेकिन फसल बीमा नहीं!’ लुहारी में किसानों का फूटा गुस्सा

August 1, 2026
Facebook Twitter Instagram
Saturday, August 1
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»क्राइम न्यूज़»खेतों से लहसुन उड़ाने वाला गिरोह बेनकाब, नीमच मंडी में बेचकर उड़ाए 70 हजार रुपए
क्राइम न्यूज़

खेतों से लहसुन उड़ाने वाला गिरोह बेनकाब, नीमच मंडी में बेचकर उड़ाए 70 हजार रुपए

EditorBy EditorAugust 1, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– सुनसान खेत बने निशाना, 9 क्विंटल लहसुन चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
– बाइक-ऑटो समेत 4 लाख रुपए का माल जब्त
जावरा। थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने खेतों में बने सुनसान मकानों को निशाना बनाकर लहसुन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी किए गए लहसुन को बेचकर प्राप्त 70 हजार नकद, वारदात में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल और ऑटो सहित करीब 4 लाख रुपए का मशरूका बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 27-28 जुलाई की रात ग्राम नागदी स्थित किसान बसंतीलाल हाड़ा के खेत पर बने मकान से 17 बोरियों में भरा लगभग 9 क्विंटल लहसुन चोरी हो गया था। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में अपराध दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई।सीसीटीवी व साइबर सेल तकनिकी सहायता से हुई पहचान –
जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, साइबर सेल की तकनीकी सहायता, मुखबिर तंत्र और संदिग्धों की गतिविधियों का विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद आमीन खान (38), निवासी भावगढ़, जिला मंदसौर तथा सादिक कुरैशी (30), निवासी मेवातीपुरा, जावरा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि चोरी किया गया करीब 9 क्विंटल लहसुन नीमच मंडी में बेच दिया था, जिसकी बिक्री से मिले 70 हजार नकद पुलिस ने बरामद कर लिए। साथ ही वारदात में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल और ऑटो भी जब्त कर लिए गए। पुलिस ने कुल 4 लाख रुपए का मशरूका बरामद किया है।विभिन्न थानों में आमीन पर दर्ज हैं चोरी के केस –
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी आमीन खान के खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी, सोयाबीन चोरी, चांदी चोरी, भैंस चोरी, डोडाचूरा तस्करी एवं आबकारी अधिनियम के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब गिरोह के तीन फरार साथियों की तलाश कर रही है तथा अन्य चोरी की वारदातों में उनकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है।
इन पुलिस अधिकारियों और जवानों की रही अहम भूमिका –
इस कार्रवाई में डीएसपी प्रकाश गाडरिया, उपनिरीक्षक कुलदीप डाबी, उपनिरीक्षक मोहम्मद अय्यूब खान, प्रधान आरक्षक बालकृष्ण, प्रधान आरक्षक शिवपाल सिंह, प्रधान आरक्षक धीरेन्द्र सिंह, आरक्षक हिरालाल, रवि, चेतन, पवन, मोहन, रविन्द्र सिंह, दीपक, शादाब तथा गोपाल की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पूरी टीम ने तकनीकी एवं मैदानी जांच के माध्यम से इस चोरी का सफल खुलासा किया।

Post Views: 11
#crime news #jaora news today #Lahsun chori
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

चेहल्लुम से पहले हाई अलर्ट! हुसैन टेकरी पहुंचे एसपी अमित कुमार, सुरक्षा व्यवस्था का लिया पूरा जायजा

August 1, 2026

सावन में शिवभक्तों के लिए खुशखबरी! अब घर बैठे मिलेगा गंगोत्री का पवित्र गंगाजल, हर सोमवार मंदिरों पर भी विशेष स्टॉल

August 1, 2026

‘प्रीमियम कटा, मुआवजा मिला… लेकिन फसल बीमा नहीं!’ लुहारी में किसानों का फूटा गुस्सा

August 1, 2026
Don't Miss
जावरा

चेहल्लुम से पहले हाई अलर्ट! हुसैन टेकरी पहुंचे एसपी अमित कुमार, सुरक्षा व्यवस्था का लिया पूरा जायजा

By EditorAugust 1, 2026

– यातायात, पार्किंग, कानून-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष फोकस, पुलिस अधिकारियों को दिए…

सावन में शिवभक्तों के लिए खुशखबरी! अब घर बैठे मिलेगा गंगोत्री का पवित्र गंगाजल, हर सोमवार मंदिरों पर भी विशेष स्टॉल

August 1, 2026

‘प्रीमियम कटा, मुआवजा मिला… लेकिन फसल बीमा नहीं!’ लुहारी में किसानों का फूटा गुस्सा

August 1, 2026

करंट से हो रहीं मौतों पर फूटा जनाक्रोश, विद्युत पोलों की सुरक्षा को लेकर विधायक तक पहुंचा मामला

August 1, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

चेहल्लुम से पहले हाई अलर्ट! हुसैन टेकरी पहुंचे एसपी अमित कुमार, सुरक्षा व्यवस्था का लिया पूरा जायजा

August 1, 2026

सावन में शिवभक्तों के लिए खुशखबरी! अब घर बैठे मिलेगा गंगोत्री का पवित्र गंगाजल, हर सोमवार मंदिरों पर भी विशेष स्टॉल

August 1, 2026

‘प्रीमियम कटा, मुआवजा मिला… लेकिन फसल बीमा नहीं!’ लुहारी में किसानों का फूटा गुस्सा

August 1, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.