– पार्षद जानी बाई धाकड़ के प्रयास और विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय की पहल से वर्षों पुरानी सड़क समस्या का समाधान, क्षेत्रवासियों में खुशी
जावरा। शहर के वार्ड क्रमांक 09 के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। गीता भवन चौराहे से काशीराम कॉलोनी, सुगन श्री, मोहन परिषद धाकड़ धर्मशाला एवं आशीर्वाद कॉलोनी तक एप्रोच रोड का सीसी रोड निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। इससे क्षेत्रवासियों को वर्षों से खराब सड़क के कारण होने वाली परेशानियों से राहत मिली है।
जानकारी के अनुसार, लंबे समय से इस मार्ग की जर्जर स्थिति के कारण लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को वार्ड पार्षद जानी बाई धाकड़ एवं पार्षद प्रतिनिधि दशरथ कसानिया (धाकड़) ने लगातार नगर पालिका और विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के समक्ष प्रमुखता से उठाया।
विधायक ने दिलाई स्वीकृति –
विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने जनहित को प्राथमिकता देते हुए नगर पालिका के माध्यम से सीसी रोड निर्माण कार्य को स्वीकृति दिलाई, जिसके बाद निर्माण कार्य पूरा हुआ। सड़क बनने से स्थानीय नागरिकों में खुशी का माहौल है और लोगों ने विधायक एवं नगर पालिका का आभार व्यक्त किया। पार्षद जानी बाई धाकड़ ने बताया कि वार्ड क्रमांक 09 को आदर्श, स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त वार्ड बनाने के लिए विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि जनहित के हर मुद्दे को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

