– एलएनसीटी स्कूल भोपाल में 29 जुलाई से 2 अगस्त तक होगी प्रतियोगिता, खिलाडय़िों से विद्यालय को स्वर्णिम प्रदर्शन की उम्मीद
जावरा। महावीर जैन नेशनल स्कूल, जावरा की बालिका बास्केटबॉल टीम सीबीएसई क्लस्टर-12 बास्केटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए भोपाल रवाना हुई। यह प्रतियोगिता 29 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक एलएनसीटी स्कूल, भोपाल में आयोजित की जा रही है। टीम ने प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता के लिए विशेष तैयारी की है।
प्राचार्य ने दी शुभकामनाएं –
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अश्विन गंगवाल ने खिलाडिय़ों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं और टीम अनुशासन, समर्पण व उत्कृष्ट खेल भावना के साथ विद्यालय, जावरा और मध्यप्रदेश का नाम रोशन करेगी। विद्यालय के अनेक खिलाड़ी प्रत्येक वर्ष जिला, संभाग, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त करते हैं। यही कारण है कि महावीर जैन नेशनल स्कूल खेलों के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं अभिभावियों ने पूरी टीम को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन और स्वर्णिम सफलता की कामना की है तथा आशा व्यक्त की है कि टीम इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित करेगी।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

