– टीजीपी रिसोर्ट में दोपहर 1 बजे जुटेंगे शिव भक्त, चौथे वर्ष निकलने वाली कांवड़ यात्रा की रूपरेखा होगी तय
जावरा। शिव भक्त सेवा समिति, जावरा द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी सामाजिक समरसता कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार, 28 जुलाई को पिपलौदा रोड स्थित टीजीपी रिसोर्ट में दोपहर 1 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। समिति ने सभी शिव भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
समिति के संस्थापक प्रांजल पाण्डेय ने बताया कि सामाजिक समरसता कांवड़ यात्रा का यह चौथा वर्ष है। पिछले तीन वर्षों से यात्रा का सफल आयोजन होता आ रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में शिवभक्त उत्साहपूर्वक शामिल होते रहे हैं। यात्रा की विशेषता यह है कि सभी श्रद्धालु पूरी यात्रा पैदल तय करते हैं।
मिण्डा जी से प्रारंभ होकर सैलाना में होगी समाप्त –
यह धार्मिक यात्रा मिण्डा जी महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर रतलाम जिले के सैलाना के समीप स्थित केदारश्वर महादेव मंदिर तक पहुंचेगी। वहां श्रद्धालु भगवान महादेव का जलाभिषेक कर आरती करेंगे। यात्रा जावरा, पिपलौदा सहित विभिन्न गांवों से होकर गुजरेगी। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालु कांवड़ यात्रियों का फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत करेंगे। समिति का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश देना है।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

