• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

पिपलौदा पुलिस का नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार ! 110 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

November 6, 2026

खाद्य तेल के नाम पर खुली लूट! पैकेट में वजन कम, वसूली पूरी … नापतौल विभाग आखिर किसे बचा रहा है ?

November 6, 2026

रतलाम में अवैध शराब तस्करी पर रिंगनोद पुलिस का शिकंजा : वरना कार से 204 बल्क लीटर बीयर जब्त, आरोपी फरार

November 5, 2026
Facebook Twitter Instagram
Friday, November 6
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»एक्सक्लूसिव»₹1000 की नौकरी से डीएसपी तक पहुंचे किसान के दो बेटे, संघर्ष की मिसाल बने प्रकाश और सुरेंद्र गाडरिया
एक्सक्लूसिव

₹1000 की नौकरी से डीएसपी तक पहुंचे किसान के दो बेटे, संघर्ष की मिसाल बने प्रकाश और सुरेंद्र गाडरिया

EditorBy EditorJuly 14, 2026Updated:July 14, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– जावरा औद्योगिक थाना प्रभारी प्रकाश गाडरिया और रावटी टीआई सुरेंद्र गाडरिया का डीएसपी पद पर चयन, अलीराजपुर के किसान परिवार ने रचा प्रेरक इतिहास।
जावरा। अलीराजपुर जिले की जोबट तहसील के एक साधारण किसान परिवार के दो बेटों ने संघर्ष, मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर सफलता की ऐसी मिसाल कायम की है, जो आज प्रदेशभर के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। जावरा औद्योगिक थाना प्रभारी प्रकाश गाडरिया और रावटी थाना प्रभारी सुरेंद्र गाडरिया का उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) पद पर चयन हुआ है। दोनों भाइयों की इस उपलब्धि से परिवार, क्षेत्र और पुलिस महकमे में खुशी की लहर है।
प्रकाश गाडरिया ने वर्ष 1998 में मात्र ₹1000 मासिक वेतन पर गुरुजी (शिक्षक) के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। वर्ष 2001 में वे संविदा शिक्षक बने, लेकिन नौकरी के साथ-साथ उन्होंने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (पीएससी) की तैयारी जारी रखी। दो बार मुख्य परीक्षा तक पहुंचने के बावजूद असफलता मिली, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।आर्थिक तंगी, संसाधनों की कमी और बिना किसी कोचिंग या मार्गदर्शन के उन्होंने अपने लक्ष्य पर लगातार काम किया। संघर्ष के दौर में पारिवारिक कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ा, यहां तक कि उन्हें घर भी छोड़ना पड़ा। आखिरकार वर्ष 2006 में उनका चयन उप निरीक्षक (SI) के पद पर हुआ और 2007 में प्रशिक्षण के बाद भोपाल में पहली पदस्थापना मिली। ईमानदार, निष्पक्ष और जनसेवा के प्रति समर्पित कार्यशैली ने उन्हें एक सक्षम पुलिस अधिकारी के रूप में पहचान दिलाई।
बड़े भाई की सफलता से प्रेरित होकर छोटे भाई सुरेंद्र गाडरिया ने भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की। प्रकाश गाडरिया उन्हें इंदौर से गांव वापस लेकर आए और दोनों ने साथ रहकर तैयारी की। मेहनत रंग लाई और सुरेंद्र का चयन भी उप निरीक्षक (SI) के रूप में हुआ। वर्तमान में वे रावटी थाना प्रभारी हैं और अब उनका चयन भी डीएसपी पद पर हो गया है।
एक ही किसान परिवार के दो बेटों का डीएसपी बनना प्रदेश के ग्रामीण युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है। यह सफलता बताती है कि सीमित संसाधन कभी भी बड़े सपनों की राह में बाधा नहीं बनते। मेहनत, धैर्य, आत्मविश्वास और मजबूत इरादों के बल पर हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
वर्तमान में प्रकाश गाडरिया रतलाम जिले के जावरा औद्योगिक थाने में थाना प्रभारी (TI) के रूप में पदस्थ हैं, जबकि उनके छोटे भाई सुरेंद्र गाडरिया रावटी थाने में थाना प्रभारी (TI) हैं। दोनों अधिकारियों के डीएसपी पद पर चयन से पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है।

Post Views: 171
#jaora news today #MPPOLICE #Ratlam police
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

खाद्य तेल के नाम पर खुली लूट! पैकेट में वजन कम, वसूली पूरी … नापतौल विभाग आखिर किसे बचा रहा है ?

November 6, 2026

रतलाम में अवैध शराब तस्करी पर रिंगनोद पुलिस का शिकंजा : वरना कार से 204 बल्क लीटर बीयर जब्त, आरोपी फरार

November 5, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में सजा नीति निर्माण का मंच, विद्यार्थियों ने रखे देश के विकास के नए विजन

November 5, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

पिपलौदा पुलिस का नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार ! 110 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

By EditorNovember 6, 2026

– दो अलग-अलग कार्रवाई में 11.76 लाख रुपए का मशरूका जब्त, तस्करी में इस्तेमाल दो…

खाद्य तेल के नाम पर खुली लूट! पैकेट में वजन कम, वसूली पूरी … नापतौल विभाग आखिर किसे बचा रहा है ?

November 6, 2026

रतलाम में अवैध शराब तस्करी पर रिंगनोद पुलिस का शिकंजा : वरना कार से 204 बल्क लीटर बीयर जब्त, आरोपी फरार

November 5, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में सजा नीति निर्माण का मंच, विद्यार्थियों ने रखे देश के विकास के नए विजन

November 5, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

पिपलौदा पुलिस का नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार ! 110 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

November 6, 2026

खाद्य तेल के नाम पर खुली लूट! पैकेट में वजन कम, वसूली पूरी … नापतौल विभाग आखिर किसे बचा रहा है ?

November 6, 2026

रतलाम में अवैध शराब तस्करी पर रिंगनोद पुलिस का शिकंजा : वरना कार से 204 बल्क लीटर बीयर जब्त, आरोपी फरार

November 5, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.